• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Turbo 5, Turbo 5 Max फोन 9,000mAh तक बैटरी, Dolby Vision सपोर्टेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Turbo 5, Turbo 5 Max फोन 9,000mAh तक बैटरी, Dolby Vision सपोर्टेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Turbo 5 को चीन में 1,999 युआन (करीब 26,400 रुपये) से लॉन्च किया गया है, जबकि Turbo 5 Max की शुरुआती कीमत 2,499 युआन (लगभग 33,000 रुपये) रखी गई है।

Redmi Turbo 5, Turbo 5 Max फोन 9,000mAh तक बैटरी, Dolby Vision सपोर्टेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 5 Max में बड़ा 6.83 इंच डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Turbo 5 में 6.59 इंच डिस्प्ले, Dimensity 8500 Ultra SoC और 7,560mAh बैटरी
  • Max मॉडल में 6.83 इंच डिस्प्ले, Dimensity 9500 चिपसेट और 9,000mAh बैटरी
  • Turbo 5 की शुरुआती कीमत CNY 1,999, जबकि Max मॉडल की CNY 2,499
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में अपनी Turbo सीरीज के तहत Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max को लॉन्च कर दिया है। ये फोन बड़ी बैटरी, हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ आते हैं और मिड-प्रीमियम सेगमेंट में Redmi की पोजिशन को और मजबूत करते हैं। Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि Max में बड़ा 6.83-इंच डिस्प्ले है। वेनिला मॉडल में Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर और 7,560mAh बैटरी दी गई है, जबकि Max मॉडल में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट और 9,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों ही फोन 100W फास्ट चार्जिंग, Android 16 बेस्ड HyperOS 3 और फ्लैगशिप-ग्रेड डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Redmi Turbo 5 को चीन में 1,999 युआन (करीब 26,400 रुपये) से लॉन्च किया गया है, जबकि Turbo 5 Max की शुरुआती कीमत 2,499 युआन (लगभग 33,000 रुपये) रखी गई है। दोनों ही स्मार्टफोन फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Turbo 5 के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत 1,999 युआन से 2,599 युआन (करीब 34,350 रुपये) तक जाती है, वहीं Turbo 5 Max के टॉप वेरिएंट की कीमत 3,099 युआन (करीब 41,000 रुपये) तक पहुंचती है।

डिजाइन के मामले में दोनों फोन्स में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक पैनल दिया गया है। कंपनी का कहना है कि नए वेट बैलेंस स्कीम और नैरो बेजल डिजाइन की वजह से हैंड फील बेहतर होता है। Redmi Turbo 5 को Shadow Black, Light Sea Green और Auspicious Cloud White कलर ऑप्शन में उतारा गया है। दोनों ही फोन्स को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, यानी ये डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के मामले में काफी मजबूत माने जा रहे हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Turbo 5 Max में बड़ा 6.83-इंच 1.5K OLED पैनल मिलता है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं। कंपनी ने इसमें M10 ल्यूमिनसेंट मैटेरियल और Eye Protection फीचर्स के इस्तेमाल का भी दावा किया है।

ऊपर फोटो में Redmi Turbo 5

ऊपर फोटो में Redmi Turbo 5
Photo Credit: Redmi

परफॉर्मेंस के लिए Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500-Ultra (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, वहीं Turbo 5 Max में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट मिलता है। दोनों फोन्स LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। Xiaomi ने इनमें फ्लैगशिप-ग्रेड 3D आइस-सील्ड कूलिंग सिस्टम और नया Rampage Engine दिया है, जो CPU, GPU और मेमोरी परफॉर्मेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करने का दावा करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 50MP का OIS-सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। Turbo 5 Max में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जबकि Turbo 5 में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

बैटरी इस लॉन्च का बड़ा हाइलाइट है। Redmi Turbo 5 में 7,560mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Turbo 5 Max में और भी बड़ी 9,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं और Turbo 5 में 27W रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन भारी इस्तेमाल के बावजूद लंबा बैकअप देने में सक्षम हैं।

सॉफ्टवेयर के तौर पर दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, इंफ्रारेड सेंसर और मल्टी-बैंड GPS सपोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  3. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  4. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  5. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  6. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
  7. भारत सरकार ने चीनी CCTV कैमरा पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों
  8. चांद मिशन में भी Microsoft Outlook ने दिया धोखा! एस्ट्रोनॉट ने लाइव स्ट्रीम में मांगी मदद
  9. Redmi 15A 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. 200MP के दो कैमरा वाले Oppo Find X9s Pro में होगी 7000mAh से बड़ी बैटरी! 21 अप्रैल को होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »