Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max तीनों लगभग समान डिज़ाइन के साथ आते हैं, लेकिन इनमें कुछ अंतर हैं। रेडमी नोट 9 प्रो और नोट 9 प्रो मैक्स भारत में लॉन्च हो चुके हैं और रेडमी नोट 9 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9, 9 Pro और 9 Pro Max तीनों स्मार्टफोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस
  • तीनो स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल है लगभग एक समान
  • हालांकि तीनों रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन के हार्डवेयर में हैं कई अंतर
Xiaomi ने एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान गुरुवार को Redmi Note 9 लॉन्च किया। यह होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है जिसमें स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर कैमरा कटआउट दिया गया है, साथ ही पीछे की तरफ क्वाड रियर कैमरा सेटअप आता है। रेडमी नोट 9 के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। रेडमी नोट 9 इस सीरीज़ में पहले लॉन्च हो चुके Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max का टोन-डाउन वेरिएंट है। हालांकि यह सीरीज़ का तीसरा चौथा स्मार्टफोन है। कुछ समय पहले कंपनी ने चीन में Redmi Note 9S भी लॉन्च किया था। लेकिन आज यहां हम आपको रेडमी नोट 9, रेडमी नोट 9 प्रो और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में शामिल अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए तीनों फोनों को एक-दूसरे के सामने रखते हैं और देखते हैं कि लगभग समान डिज़ाइन के साथ आने वाले इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स में कितना अंतर है।
 

Redmi Note 9 vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Price

रेडमी नोट 9 के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत $199 है और इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का दाम $249 (करीब 18,900 रुपये) है। Redmi Note 9 को फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंग में लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री चुनिंदा मार्केट में मई महीने से शुरू होगी।

वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये का है। फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग में बेचा जाता है।

सीरीज़ का सबसे दमदार मॉडल रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 14,999 रुपये से शुरू होता है, जो 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में बेचा जाता है। Redmi Note 9 Pro Max को ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग में लॉन्च किया गया है।
 

Redmi Note 9 vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वहीं, डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रेडमी नोट 9 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
 

Redmi Note 9 vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Camera

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। Redmi Note 9 में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

वहीं, रेडमी नोट 9 प्रो भी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

Redmi Note 9 vs Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 9 Pro Max: Battery, Connectivity

रेडमी नोट 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।

वहीं, Redmi Note 9 Pro के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स बनाम रेडमी नोट 9 प्रो बनाम रेडमी नोट 9

  रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स रेडमी नोट 9 प्रो रेडमी नोट 9
रेटिंग
संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)6.676.676.53
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइपगोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो20:920:919.5:9
हार्डवेयर
प्रोसेसर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जीमीडियाटेक हीलियो जी85
रैम6 जीबी4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेजहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइपमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)512512512
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉटहांहांहां
कैमरा
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल (f/1.89, 1.6-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (1.75-micron)48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकसहांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैशहां-हां
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल (1.6-micron)16-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 11MIUI 11MIUI 11
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथहांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्टहां-हां
यूएसबी टाइप सीहांहांहां
सिम की संख्या222
Wi-Fi Direct-हां-
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी-हां-
एनएफसी--हां
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
फेस अनलॉकहांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसरहांहांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसरनहीं--
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. लॉन्च से पहले लीक हुई OnePlus Nord 2 की कीमत
  2. Thop TV ऐप यूज़र्स सावधान: मालिक हुआ गिरफ्तार, यूज़र्स पर भी गिर सकती है गाज
  3. Dogecoin के फाउंडर ने निकाली भड़ास, क्रिप्टोकरेंसी को बताया बोगस
  4. 5,000mAh बैटरी के साथ Realme C21Y फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
  5. Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 499 रुपये में करें बुक, रिज़र्वेशन शुरू
  6. 6,380mAh बैटरी के साथ Doogee N40 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां
  7. 130 किलोमीटर रेंज वाली Fiido X फोल्डेबल इलेक्ट्रिक साइकल कल होगी लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
  8. 6,000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy F22 फोन की सेल आज, यूं पाएं 1 हज़ार रुपये की छूट
  9. 5,000mAh बैटरी के साथ Tecno Spark Go 2021 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. 48MP कैमरा और 90Hz डिस्प्ले के साथ Vivo Y72 5G भारत में हुआ लॉन्च, ये है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A03s फोन, FCC लिस्टिंग से मिला इशारा!
  2. 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A03s फोन, FCC लिस्टिंग से मिला इशारा!
  3. Dogecoin के फाउंडर ने निकाली भड़ास, क्रिप्टोकरेंसी को बताया बोगस
  4. बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए MediaTek Helio G96 और MediaTek Helio G88 4G प्रोसेसर हुए लॉन्च
  5. Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 499 रुपये में करें बुक, रिज़र्वेशन शुरू
  6. Amazon बच्चों के लिए लॉन्च करेगा वियरेबल, Disney से होगी पार्टनरशिप!
  7. Netflix पर जल्द ही खेल सकेंगे वीडियो गेम्स भी, दो नए किड्स फीचर्स का हुआ ऐलान
  8. 50MP कैमरा के साथ Redmi 10 फोन अगस्त में होगा लॉन्च, FCC और IMEI सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट!
  9. Bitcoin, Ethereum और Dogecoin की कीमतों में दिखा हल्का सुधार
  10. 1 करोड़ के इनाम के साथ Battlegrounds Mobile India Series 2021 की घोषणा, जानें कब होंगे रजिस्ट्रेशन शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com