Redmi Note 9 Pro की आज पहली सेल: जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro की आज पहली सेल: जानें कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro को अमेज़न और Mi.com के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है
  • फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • रेडमी नोट 9 प्रो में 48MP का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी सेंसर है
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro आज भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। यह लेटेस्ट रेडमी स्मार्टफोन पिछले हफ्ते रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के साथ लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 9 प्रो के दो वेरिएंट हैं जो तीन रंग विकल्पों में आते हैं - ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक। कंपनी का कहना है कि इस सीरीज़ का हाई-एंड वेरिएंट Redmi Note 9 Pro Max भारत में 25 मार्च को बिक्री के लिए जाएगा। रेडमी नोट 9 प्रो देश में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 9 Pro price in India

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यदि आप रेडमी की आधिकारिक भारत वेबसाइट के जरिए रेडमी नोट 9 प्रो खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कंपनी एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए 500 रुपये की छूट और ईएमआई विकल्पों दे रही है। स्मार्टफोन अमेज़न पर भी उपलब्ध होगा, साथ ही Mi Home और Mi Studio स्टोर्स पर भी उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

(पढ़े: Redmi Note 9 Pro में है कितना दम? पहली नज़र में...)

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।


रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
  2. भारत में Telegram को लगा झटका, कोर्ट ने बैन हटाने से किया इनकार
  3. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  4. OnePlus 15s का टल सकता है लॉन्च, OnePlus 16 पर भी बड़ा अपडेट!
  5. Reliance AGM 2026 LIVE: AI डेटा सेंटर से लेकर IPO तक, जल्द होने वाले हैं बड़े ऐलान
  6. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  7. Portronics लाया पॉकेट साइज 10,000mAh Power Bank, लॉन्च ऑफर में आधी कीमत!
  8. PhonePe वॉलेट नहीं किया 1 साल तक इस्तेमाल तो देना पड़ेगा फाइन, जानें क्या है कंपनी का नया नियम
  9. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  10. घर बैठे डाउनलोड होगी LIC पॉलिसी की सभी डिटेल्स, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »