कंपनी के अनुसार इस महीने से शुरू होने वाली पहली लहर में MIUI 12 अपडेट Mi 10, Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को मिलेगा।
एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 में बेहतर और सरल यूज़र इंटरफेस मिलता है। इसमें प्राइवेसी सेटिंग्स और रिवैम्प्ड सिस्टम एनिमेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। अन्य फीचर्स में अल्ट्रा बैटरी सेवर, अपग्रेड डार्क मोड और ऐप ड्रावर आदि शामिल है।
Redmi Note 9 Pro को यदि आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदते हैं तो ग्राहकों को कंपनी एचडीएफसी बैंक कार्ड के जरिए 500 रुपये की छूट और ईएमआई विकल्पों दे रही है। रेडमी नोट 9 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
Xiaomi Redmi Note 9 Pro में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा आता है, जिसमें नए Samsung Isocell GM2 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। रेडमी नोट 9 प्रो को कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित रूप से स्टोरीज़ और टिक-टॉक वीडियो पोस्ट करते हैं।