Redmi Note 9 Pro Max खरीदने का आज एक और मौका, इन ऑफर्स के साथ होगा उपलब्ध

कीमत की बात करें, तो Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये ही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अगस्त 2020 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Amazon और Mi.com से खरीद सकते हैं Redmi Note 9 Pro Max
  • स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

Redmi Note 9 Pro Max में मौजूद है 5,020 एमएएच की बैटरी

Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज एक बार फिर भारत में आयोजित की जा रही है। यह स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था और तब से लेकर अब तक इसे फ्लैश सेल के माध्यम से बेचा जा रहा है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5,020 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com पर शुरू होगी। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है।
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India, sale details

जैसे कि हमने बताया कि Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com पर शुरू होगी। सेल में Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिल रहा है। कीमत की बात करें, तो इसके 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये ही है। वहीं, यह फोन आपको तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो कलर हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक।
Advertisement
 
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.