Xiaomi 12 मार्च को Redmi Note 9 Pro Max से भी उठा सकती है पर्दा

Redmi Note 9 Pro Max के नाम से साफ है कि इस फोन में सीरीज़ का सबसे शक्तिशाली हार्डवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन Xiaomi ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 11 मार्च 2020 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर होने का दावा
  • Redmi Note 9 सीरीज़ की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये हो सकती है
  • रेडमी नोट 9 सीरीज़ का तीसरा फोन हो सकता है रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स

Redmi Note 9 से 12 मार्च को उठेगा पर्दा

Redmi Note 9 सीरीज़ भारत में 12 मार्च को लॉन्च कर दी जाएगी। Xiaomi का यह लाइनअप इस साल थोड़ा अलग होने वाला है। जहां Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro को इस हफ्ते लॉन्च कर दिए जाने की उम्मीद है। शाओमी इंडिया के टॉप मैनेजमेंट ने इशारा दिया है कि Redmi Note 9 Pro Max मॉडल भी है, जिससे इसी इवेंट में पर्दा उठाया जा सकता है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स, जैसे कि नाम से प्रतीत होता है कि इस फोन में सीरीज़ का सबसे शक्तिशाली हार्डवेयर होगा। शाओमी के टीज़र्स के मायने निकालने की कोशिश करें तो रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

विश्वसनीय टिप्सटर इशान अग्रवाल के अनुसार, Xiaomi अपने आने वाले स्मार्टफोन का प्रचार #RedmiNote9ProMax हैशटैग के साथ कर सकती है। दूसरे टिप्सटर मुकुल शर्मा की मानें तो रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को Redmi Note 9 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हैरान कर देने वाली बात यह भी है कि 91Mobiles की रिपोर्ट में शाओमी के 12 मार्च को होने वाले इवेंट में Redmi Note 9 फोन नहीं लॉन्च करने का दावा किया गया है। इस फोन को बाद में लॉन्च करने की योजना है।

हालांकि, अब तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से संबंधित कोई विश्वसनीय रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस महीने की शुरुआत में एक लीक सामने आया था, जिसके मुताबिक शाओमी अपनी रेडमी नोट 9 सीरीज़ फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर का इस्तेमाल करेगी। वहीं, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने यह भी इशारा दिया था कि रेडमी नोट 9 प्रो में स्नैपड्रैगन 720जी का इस्तेमाल होगा तो अनुमान लगाया जा सकता है कि रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर दिया जाए।

Xiaomi Global के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इशारा दिया है कि 12 मार्च के इवेंट में तीन फोन लॉन्च किए जा सकते हैं। वो हैं Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max। हालांकि, इन जानकारियों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा। शाओमी के अधिकारिक टीज़र्स से रेडमी नोट 9 सीरीज़ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले की पुष्टि हो चुकी है।

वहीं, Redmi Note 9 Pro कथित रूप से अमेरिका की FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में इस रेडमी फोन को 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने का ज़िक्र है। वहीं, फोन में 4,920 एमएएच बैटरी और एंड्रॉयड 10 पर अधारित MIUI 11 होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9 Pro Max, Xiaomi, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  2. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  4. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  5. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  6. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  8. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  9. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  10. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.