Redmi Note 9 Pro 5G गीकबेंच पर लिस्ट, मिली अहम जानकारियां

Redmi Note 9 Pro 5G फोन ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 645 स्कोर प्राप्त किए हैं, जबकि मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1,963 स्कोर प्राप्त किया है। हालांकि, शाओमी ने अब-तक कथित रेडमी नोट 9 5जी फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 नवंबर 2020 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro 5G एंड्रॉयड 10 के साथ दे सकता है दस्तक
  • गीकबेंच पर मॉडल नंबर M2007J17C के साथ लिस्ट हुआ फोन
  • फोन में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर

Redmi Note 9 Pro 5G फोन 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ दे सकता है दस्तक

Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। रेडमी नोट 9 5जी सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि यह फोन 26 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कथित लॉन्च से पहले, अब Xiaomi फोन मॉडल नंबर M2007J17C के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है माना जा रहा है कि यह रेडमी नोट 9 प्रो 5जी फोन होगा। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन लिस्ट हुए हैं। रेडमी नोट 9 सीरीज़ पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है, जिसमें भारत भी शामिल है।

गीकबेंच लिस्टिंग में Xiaomi फोन मॉडल नंबर M2007J17C के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Redmi Note 9 Pro 5G स्मार्टफोन हो सकता है। यह वहीं मॉडल नंबर है, जो TENAA लिस्टिंग में लिस्ट हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें 8 जीबी रैम मौजूद होगा। लिस्टिंग यह भी बताती है कि रेडमी नोट 9 प्रो 5जी फोन में ‘gauguinpro' प्रोसेसर दिया जाएगा, जो कि प्रोसेसर का कोडनेम हो सता है। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने कोड की जांच की तो पता चला कि यह प्रोसेसर Adreno 619 ग्राफिक्स से अटैच हो सकता है। संकेत मिवते हैं कि रेडमी नोट 9 प्रो 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
 

रेडमी नोट 9 प्रो 5जी फोन ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 645 स्कोर प्राप्त किए हैं, जबकि मल्टी-कोर टेस्टिंग में 1,963 स्कोर प्राप्त किया है। हालांकि, शाओमी ने अब-तक कथित रेडमी नोट 9 5जी फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस तरह बार-बार सामने आ रही लीक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन जल्द ही पेश किया जा सकता है।

रेडमी नोट 9 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 9T के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। TENAA  लिस्टिंग की बात करें, तो यह पर भी यही मॉडल नंबर M2007J17C लिस्ट था, जिसमें जानकारी मिली थी कि फोन 6.67 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा यह भी अटकले लगाई जा रही है कि इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का हो सकता है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.