• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 9 5G सीरीज़ के 24 नवंबर को लॉन्च होने की खबर, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 5G सीरीज़ के 24 नवंबर को लॉन्च होने की खबर, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

पिछले हफ्ते की एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि नई सीरीज़ में रेडमी नोट 9 5जी उर्फ ​​Redmi Note 9 Standard Edition 1,000 चीनी युआन (लगभग 11,300 रुपये) में लॉन्च हो सकता है।

Redmi Note 9 5G सीरीज़ के 24 नवंबर को लॉन्च होने की खबर, ये हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 9 की नई सीरीज़ 5G सपोर्ट से लैस होगी

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 सीरीज़ में कम से कम दो 5G फोन शामिल हो सकते हैं
  • Redmi Note 9 5G को Redmi Note 9 Standard Edition भी कहा जा रहा है
  • Redmi Note 9 High Edition के नाम से सीरीज़ के प्रो मॉडल के आने की खबर
विज्ञापन
Redmi Note 9 5G सीरीज़ को चीन में 24 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी द्वारा लॉन्च की पुष्टि करने से पहले ही एक टिपस्टर ने रेडमी नोट 9 5जी सीरीज़ के लॉन्च की तारीख का अनुमान लगाया है। मीडियाटेक और क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ सीरीज़ में कम से कम दो नए मॉडल होने की अफवाह है। इसमें Redmi Note 9 Pro 5G के शामिल होने की भी संभावना है। इसके अलाव एक स्टैंडर्ड मॉडल Redmi Note 9 5G के नाम से लॉन्च हो सकता है।

जैसा कि ट्विटर पर एक यूज़र द्वारा देखा गया है, टिपस्टर ने वीबो पर बताया है कि Redmi Note 9 5G सीरीज़ की लॉन्च की तारीख की घोषणा इस हफ्ते की जा सकती है, जबकि लॉन्च अगले मंगलवार यानि 24 नवंबर को हो सकता है।

Xiaomi ने अभी तक Redmi Note 9 5G सीरीज़ के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि, अफवाहों ने सुझाव दिया है कि इस सीरीज़ में 5जी सपोर्ट करने वाले दो नए मॉडल हो सकते हैं।
 

Redmi Note 9 5G, Redmi Note 9 Pro 5G price (expected)

पिछले हफ्ते की एक रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि नई सीरीज़ में रेडमी नोट 9 5जी उर्फ ​​Redmi Note 9 Standard Edition 1,000 चीनी युआन (लगभग 11,300 रुपये) में लॉन्च हो सकता है, जबकि सीरीज़ में एक Redmi Note 9 Pro 5G उर्फ Redmi Note 9 High Edition भी होगा। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 1,500 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) है। Redmi के महाप्रबंधक Lu Weibing ने भी पिछले हफ्ते नए मॉडलों की घोषणा पर इशारा दिया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
 

Redmi Note 9 5G specifications (expected)

रेडमी नोट 9 5जी चीन के TENAA पर मॉडल नंबर M2007J22C के साथ सामने आया था। यह 6.53 इंच के फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800यू चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ दिखाई दिया। TENAA साइट पर लिस्टिंग से Redmi Note 9 5G पर 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरे का सुझाव भी मिला था।
 

Redmi Note 9 Pro 5G specifications (expected)

TENAA साइट पर मॉडल नंबर M2007J17C के साथ एक और फोन भी दिखाई दिया था, जो Redmi Note 9 5G हो सकता है। फोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज शामिल होने का सुझाव मिला था। इसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होने का भी अनुमान लगाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »