Redmi Note 9 सीरीज़ में लॉन्च हो सकते हैं तीन नए स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन्स लीक

जहां हाई एडिशन को लेकर कहा जा रहा है कि यह नए स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। जबकि रेडमी नोट 9 स्टैंडर्ड एडिशन डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 नवंबर 2020 16:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 सीरीज़ में शामिल होंगे तीन नए फोन
  • Xiaomi ने नए फोन के बारे में नहीं दी कोई जानकारी
  • Redmi Note 10 सीरीज़ आने की भी थी खबरें

Redmi Note 9 सीरीज़ में पहले से मौजूद है तीन स्मार्टफोन

Redmi Note 9 High Edition और Redmi Note 9 Standard Edition स्मार्टफोन Redmi Note 9 सीरीज़ के आगामी मॉडल्स हो सकते हैं। जाने-माने टिप्सटर ने इन दो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर पोस्ट की है। जहां हाई एडिशन को लेकर कहा जा रहा है कि यह नए स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस होगा और इसके साथ हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। जबकि रेडमी नोट 9 स्टैंडर्ड एडिशन डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
 

Redmi Note 9 High Edition specifications (expected)

टिप्सटर Digital Chat Station ने Redmi Note 9 सीरीज़ के Redmi Note 9 High Edition स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन साझा किए हैं। जिसके मुताबिक, फोन में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी के साथ सेल्फी के लिए होल-पंच कटआउट डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ और टच सैम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ होगा।
Advertisement

कथित रेडमी नोट 9 हाई एडिशन स्नैपड्रैगन 750जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। बताया गया है कि इस इस क्वाड रियर कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 4,820 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 165.4x76.8x9mm और भार 214.5 ग्राम हो सकता है।
 

Redmi Note 9 Standard Edition specifications (expected)

Redmi Note 9 Standard Edition की बात करें, तो इस फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा जो कि डिस्प्ले के ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा बताया जा रहा है कि यह फोन डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। रेडमी नोट 9 स्टैंडर्ड एडिशन फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन का डायमेंशन 161.96x77.25x9.2mm और भार 200 ग्राम हो सकता है।   
Advertisement

रेडमी नोट 9 सीरीज़ पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। हाल ही में सामने आया था कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे और उस वक्त यह भी कहा गया था कि इन फोन में से एक में 108 मेगापिक्सल का ISOCELL HM2 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वहीं, अब सामने आया है कि यह फोन रेडमी नोट 9 हाई एडिशन होगा।

शाओमी को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही Redmi Note 10 को पेश कर सकती है। लेकिन इस फोन के बारे में अब-तक बहुत ही कम जानकारी सामने आई है। अक्टूबर में सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ का फोन M2007J17C मॉडल नंबर के साथ आ सकता है, इस फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। हालांकि, नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ में तीन नए स्मार्टफोन पेश किए जाने वाले हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.