Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi TV और RedmiBook 14 आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi Note 8 Series, Redmi TV, RedmiBook 14: Xiaomi आज रेडमी नोट 8 सीरीज़, रेडमी टीवी और रेडमीबुक 14 को लॉन्च करने वाली है। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 में हो सकता है Snapdragon 665 प्रोसेसर
  • Redmi Note 8 Pro में हो सकती है 4,500 एमएएच की बैटरी
  • Redmi TV के एक मॉडल में होगी 70 इंच की स्क्रीन

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro, Redmi TV और RedmiBook 14 आज होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi Note 8 Series, Redmi TV, RedmiBook 14: Xiaomi आज चीन में रेडमी नोट 8 सीरीज़, रेडमी टीवी और रेडमीबुक 14 को लॉन्च करने वाली है। शाओमी ने बीजिंग में प्रेस इवेंट का आयोजन किया है, आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे होगी। कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 8 सीरीज़ के अंतर्गत Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी नोट 8 प्रो मॉडल कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल वाला कैमरा फोन हो सकता है। शाओमी की प्रतिद्धंदी कंपनी Realme अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन से पर्दा उठा चुकी है।

रेडमी लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो और Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। हो सकता है कि आज का इवेंट भी पिछले लॉन्च इवेंट की तरह चीनी भाषा में ही हो, कोई अंग्रेजी अनुवाद नहीं।
 

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro price, specifications (उम्मीद)

रेडमी नोट 8 प्रो में 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। रेडमी नोट 8 प्रो में हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ रैम और स्टोरेज के दो वेरिएंट हो सकते हैं, 6 जीबी/8 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज। कैमरा सेटअप की बात करें तो क्वाड कैमरा सेटअप में, 64 मेगापिक्सल Samsung GW1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। लीक से पता चलता है कि रेडमी नोट 8 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

दूसरी ओर, रेडमी नोट 8 में में 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर होगा। रेडमी नोट 8 सीरीज़ के इस फोन में भी चार रियर कैमरे होंगे, रेडमी नोट 8 प्रो की तरह। लेकिन इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

हाल ही में रेडमी नोट 8 प्रो की कीमत भी लीक हुई है। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होगी। इस फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 2,099 चीनी युआन (करीब 21,000 रुपये) में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) होगी।
Advertisement
 

Redmi TV, RedmiBook 14

रेडमी ब्रांड के आगामी टीवी के बारे में फिलहाल अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन Xiaomi ने इस बात का खुलासा पहली ही कर दिया है कि कम से कम एक मॉडल में 70 इंच की स्क्रीन होगी। कंपनी द्वारा जारी टीज़र से इस बात का संकेत मिला था कि रेडमी टीवी में पतले बेजल और वीडियो कॉलिंग के लिए पॉप-अप कैमरा हो सकता है।

नए रेडमीबुक 14 में 10वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है जो परफॉर्मेंस को 13 प्रतिशत तक बढ़ा देंगे। अन्य स्पेसिफिकेशन मौजूदा मॉडल से समान होंगे लेकिन कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले लॉन्च हुए रेडमीबुक 14 में 14 इंच की फुल-एचडी स्क्रीन, Nvidia GeForce MX250 ग्राफिक्स और 8 जीबी रैम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  4. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.