• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi नए रूप में उतारेगी Redmi Note 8 स्मार्टफोन! 2021 मॉडल में हो सकता है MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर

Xiaomi नए रूप में उतारेगी Redmi Note 8 स्मार्टफोन! 2021 मॉडल में हो सकता है MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर

नया Redmi Note 8 (2021) कई सर्टीफिकेशन साइट्स जैसे कि FCC और EEC पर देखा गया है। हो सकता है कि इस पर अभी काम जारी हो। सोशल मीडिया टिप्सटर के द्वारा इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गई हैं।

Xiaomi नए रूप में उतारेगी Redmi Note 8 स्मार्टफोन! 2021 मॉडल में हो सकता है MediaTek Helio G85 SoC प्रोसेसर

शाओमी भारत में अपनी Redmi Note 10 सीरीज को लॉन्च कर चुकी है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 (2021) में हो सकता है क्वाड कैमरा सेटअप
  • मॉडल नम्बर M1908C3JGG को बताया जा रहा है Redmi Note 8 (2021)
  • सोशल मीडिया टिप्स्टर के द्वारा फोन की स्पेसिफिकेशन हुईं लीक
विज्ञापन
Redmi Note 8 (2021) की कुछ स्पेसिफिकेशन एफसीसी (FCC) की लिस्टिंग में देखी गई हैं। जबकि शाओमी पहले ही अपनी Redmi Note 10 सीरीज को भारत में लॉन्च कर चुकी है। लगता है अब कंपनी अपने पुराने हैंडसेट्स को कुछ नये फीचर्स के साथ फिर से पेश करने जा रही है। नया Redmi Note 8 (2021) कई सर्टीफिकेशन साइट्स जैसे कि FCC और EEC पर देखा गया है। हो सकता है कि इस पर अभी काम जारी हो। सोशल मीडिया टिप्स्टर के द्वारा इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गई हैं। कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 SoC प्रोसेसर होगा।

XDA Developers के Kacper Skrzypek ने ट्विटर पर शेयर किया है कि एक शाओमी हैंडसेट FCC सर्टीफिकेशन साइट पर मॉडल नम्बर M1908C3JGG के साथ देखा गया है। शाओमी के एक पेज का हवाला देते हुए टिप्स्टर ने इस मॉडल नम्बर को Redmi Note 8 (2021) के साथ संबंधित बताया है। इस लिस्टिंग में यह लीक किया गया है कि फोन में मीडियाटेक का हीलियो G85 SoC प्रोसेसर और 4,000mAh की बैटरी होगी। यह MIUI 12.5 पर ऑपरेट करेगा। इसी मॉडल नम्बर को यूरोपियन ईईसी सर्टीफिकेशन साइट पर भी देखा गया है।

टिप्स्टर Xiaomiui ने आगे ट्विट करते हुए कहा कि Redmi Note 8 (2021) को भारत, इंडोनेशिया और तुर्की में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसका कोडनाम बिबोला रखा गया है और यह ग्लोबल, EEA और रशियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। टिप्स्टर ने स्पेसिफिकेशन लीक के बारे में कहा कि इसमें मीडियाटेक का हीलियो G85 SoC प्रोसेसर और 4,000mAh की बैटरी होगी। साथ ही 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

ऐसा अनुमान है कि इसमें क्वाड कैमरा सेटअप होगा जिसमें 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा और एक अल्ट्रा वाइड सेंसर, डेप्थ सेंसर और एक टेली मैक्रो लेन्स होगा। कहा जा रहा है कि इसमें 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ फुलएचडी प्लस डिस्पले हो सकती है। वहीं Xiaomiui ने कहा कि इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट भी हो सकता है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल होगा। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी व 128जीबी के स्टोरेज ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें फिलहाल Wi-Fi 802.11 ac और Bluetooth v5 होने की ही बात निकल कर सामने आई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »