Redmi Note 8 Pro की सेल आज फिर, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Redmi Note 8 Pro की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। रेडमी नोट 8 प्रो का प्रीमियम वेरिएंट 17,999 रुपये का है।

Redmi Note 8 Pro की सेल आज फिर, इन ऑफर्स के साथ बिकेगा

Redmi Note 8 Pro में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है
  • Redmi Note 8 Pro भारत में तीन रंग में मिलता है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है रेडमी नोट 8 प्रो में
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro की बिक्री आज फिर भारत में होगी। रेडमी नोट सीरीज़ के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को अक्टूबर महीने में ही लॉन्च किया गया था। इच्छुक ग्राहक रेडमी नोट 8 प्रो को दोपहर 12 बजे खरीद पाएंगे। लॉन्च के बाद से ही इस फोन की फ्लैश सेल आयोजित होती रही है। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 8 प्रो चार रियर कैमरे, अमेज़न एलेक्सा इंटीग्रेशन और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जो इसके पुराने वेरिएंट Redmi Note 7 Pro का भी हिस्सा है।
 

Redmi Note 8 Pro price in India, sale details

रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। शाओमी के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक। शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न (Amazon) और शाओमी (Xiaomi) की वेबसाइट पर होगी।


अब बात ऑफर्स की। Redmi Note 8 Pro के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न और मी डॉट कॉम पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »