64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले फोन आपके 'बजट' में...

64MP Camera Phones in India: 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज का हमारा यह लेख खास आप लोगों के लिए है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2019 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • Realme XT Camera में हैं चार रियर कैमरे
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में

Redmi Note 8 Pro, Realme XT, Samsung Galaxy A70s: 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाले फोन आपके 'बजट' में...

64MP Camera Phones in India: 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आज का हमारा यह लेख खास आप लोगों के लिए है। हम आपको आज इस विषय में जानकारी देंगे कि मार्केट में ऐसे कौन-कौन से स्मार्टफोन हैं जो 64MP Camera सेंसर से लैस हैं। मार्केट में आपको Redmi, Realme और Samsung ब्रांड के फोन आसानी से मिल जाएंगे जो 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ उतारे गए हैं।  हम साफ कर दें कि ये 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस स्मार्टफोन की एक लिस्ट मात्र है, इसमें कहीं भी हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है। आइए अब आपको इन हैंडसेट की विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Redmi Note 8 Pro

Xiaomi ने हाल ही में अपने पहले 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। अहम खासियत की बात करें तो फोन में चार रियर कैमरे हैं जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट में गेमिंग के लिए हीलियो जी90टी प्रोसेसर और लिक्विड कूलिंग तकनीक दी गई है। Redmi Note 8 Pro Price in India की बात करें तो इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Xiaomi Redmi Note 8 Pro First Impressions in Hindi

यह भी पढ़ें- Xiaomi Redmi Note 8 Pro, Realme XT और Samsung Galaxy M30s में कौन बेहतर?


Redmi Note 8 Pro स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है।
Advertisement

इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 

Realme XT

रियलमी एक्सटी को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो Realme ब्रांड के इस हैंडसेट में चार रियर कैमरे, स्नैपडैगन 712 प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Realme XT Price in India की बात करें तो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 18,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Realme XT Review in Hindi


Advertisement
Realme XT स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन होगा, वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रियलमी एक्सटी में चार रियर कैमरे हैं, 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा होगा।

दोनों ही 2 मेगापिक्सल के कैमरे का अपर्चर एफ/ 2.4 होगा। फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसे वाटरड्रॉप नॉच में जगह मिली है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 20 वॉट की VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

Samsung Galaxy A70s

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस को भी पिछले महीने भारतीय बाजार में उतारा गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। अन्य खासियतों में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। Samsung Galaxy A70s Price In India की बात करें तो हैंडसेट के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 28,999 रुपये और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy A70s स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस की बैटरी 4,500 एमएएच की है और 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस तीन रियर कैमरों से लैस है।

प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks, good build
  • Good set of cameras
  • Strong overall performance
  • Good battery life, quick charging
  • Bad
  • Camera app lacks some basic features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  8. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  9. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  10. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.