Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

Redmi Note 8 Cosmic Purple Colour Variant: Xiaomi ने भारत में रेडमी नोट 8 के नए कॉस्मिक पर्पलर कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। जानें सेल तारीख के बारे में।

Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

Redmi Note 8 Cosmic Purple Colour Variant: रेडमी नोट 8 कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Cosmic Purple वेरिएंट की पहली सेल किस दिन, जानें
  • रेडमी नोट 8 कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट की सेल होगी Amazon पर
  • रेडमी नोट 8 के नए कलर वेरिएंट की बिक्री होगी Mi.com पर भी
विज्ञापन
Redmi Note 8 Cosmic Purple Colour Variant: Xiaomi ने भारत में रेडमी नोट 8 के नए कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। शाओमी ने हाल ही में टीज़र जारी कर इस बात की जानकारी दी थी की रेडमी नोट 8 के नए पर्पल ग्रेडिएंट फिनिश वाले वेरिएंट को मार्केट में उतारा जाएगा। Redmi Note 8 का कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट फोन के नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट से काफी मिलता-जुलता है। याद करा दें कि नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट हाल ही में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। शाओमी ने रेडमी नोट 8 के नए कलर वेरिएंट की सेल तारीख की घोषणा भी कर दी है।

Redmi इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर Redmi Note 8 के नए कलर वेरिएंट से पर्दा उठाया गया है, साथ ही प्रोडक्ट वीडियो को भी साझा किया गया है। रेडमी नोट 8 कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट की पहली सेल 29 नवंबर दोपहर 12 बजे होगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि  रेडमी नोट 8 के नए कलर वेरिएंट की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर होगी। बता दें कि Xiaomi Black Friday Sale भी 29 नवंबर से शुरू हो रही है जो 2 दिसंबर तक चलेगी।
 

Redmi Note 8 Price in India, सेल ऑफर्स

शाओमी रेडमी नोट 8 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट के अलावा शाओमी ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में बेचा जाता है। 29 नवंबर दोपहर 12 बजे रेडमी नोट 8 कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट मी डॉट कॉम और अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Redmi Note 8 Specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • कमियां
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »