Redmi Note 8 भारत में लॉन्च, चार रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी हैं इसमें

Redmi Note 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2019 14:48 IST

Redmi Note 8 में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Xiaomi ने बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Redmi Note 8 Pro के साथ Redmi Note 8 को लॉन्च किया। इसी इवेंट में मी एयर प्यूरिफाइर 2सी और मीयूआई 11 को भी पेश किया गया। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 8 चार रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, 128 जीबी तक स्टोरेज और 18 वॉट फास्ट चार्जर के साथ आता है। इसी इवेंट में कंपनी ने रेडमी नोट 8 प्रो को भी लॉन्च किया जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4,500 एमएएच की बैटरी है।
 

Redmi Note 8 price in India, release date, launch offers

रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 8 की पहली सेल 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

शाओमी ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा। रेडमी नोट 8 अमेज़न इंडिया, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर्स में उपलब्ध होगा। इस फोन के साथ एयरटेल की ओर से 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा मिलेगा।
 

Redmi Note 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।
Advertisement

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.