Redmi Note 7S की अगली सेल 29 मई को

रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Redmi Note 7S की अगली सेल 29 मई को
ख़ास बातें
  • भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ का तीसरा फोन
  • रेडमी नोट 7एस में भी 48 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • Redmi Note 7S में दो रियर कैमरे हैं
विज्ञापन
शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7S की पहली सेल भारत में गुरुवार को आयोजित हुई थी। अब इसे बुधवार, 29 मई को फिर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहले की तरह यह सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart और शाओमी की वेबसाइट Mi.com पर आयोजित होगी। शाओमी रेडमी नोट 7एस मी होम स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने गुरुवार को Redmi Note 7S की सेल तीन बार आयोजित की। हर बार सेल चंद सेकेंड में खत्म हो गई। याद रहे कि Redmi Note 7S को बीते सोमवार को ही भारत में लॉन्च किया गया था। यह वाकई में चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 7 का ही वेरिएंट है।

Redmi Note 7S की अगली सेल Flipkart, Mi.com और मी होम स्टोर्स में 29 मई को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि कंपनी इस सेल में ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 500 रुपये का डिस्काउंट देगी या नहीं।
 

Redmi Note 7S की भारत में कीमत

रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में बिकेंगे।

Redmi Note 7S स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ का तीसरा फोन है। Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro फरवरी महीने में लॉन्च किए गए थे। देखा जाए तो नया हैंडसेट चीन में लॉन्च किए गए रेडमी नोट 7 का भारतीय अवतार है।
 

Xiaomi Redmi Note 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7S में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • कमियां
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  8. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  9. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  10. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »