Redmi Note 7 जल्द होगा भारत में लॉन्च

Redmi Note 7 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। याद रहे कि 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले रेडमी नोट 7 को चीनी मार्केट में इस महीने ही उतारा गया था।

Redmi Note 7 जल्द होगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर ने दी जानकारी
  • रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन से शुरू
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है Redmi Note 7
विज्ञापन
Redmi Note 7 को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी है। याद रहे कि 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले रेडमी नोट 7 को चीनी मार्केट में इस महीने ही उतारा गया था। याद रहे कि Redmi Note 7 हैंडसेट शाओमी से अलग होकर बनाए गए 'Redmi by Xiaomi' सब-ब्रांड का पहला फोन भी है। इसके अलावा रेडमी नोट 7 को लॉन्च करने के साथ Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro से भी जल्द पर्दा उठाए जाने की जानकारी दी थी। इस फोन को भी जल्द ही भारत लाया जा सकता है।

Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर Manu Kumar Jain ने गुरुवार को शाओमी सीईओ ली जून के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में ली जून के हाथों में रेडमी नोट 7 साफ-साफ नज़र आ रहा है। इस ट्वीट में 48 मेगापिक्सल कैमरा वाले फोन को भारत में लाने की जानकारी को उलटे अंदाज में लिखा गया है।

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) से शुरू होती है। रेडमी नोट 7 में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है। Redmi Note 7 शाओमी के नए सब-ब्रांड 'रेडमी बाय शाओमी' का पहला फोन भी है।

Xiaomi की मानें तो मार्केट में जल्द ही Redmi Note 7 Pro को भी लाया जाएगा। Redmi Note 7 Pro में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर होगा।

एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर खुलासा किया था कि Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। जबकि रेडमी नोट 7 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। याद रहे कि Qualcomm के बीते साल अक्टूबर महीने में Snapdragon 675 प्रोसेसर को पेश किया था। दावा किया गया है कि Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी।

शाओमी की रणनीति को ध्यान में रखा जाए तो Redmi Note 7 Pro भी भारतीय मार्केट से बहुत दूर नहीं है। यह हैंडसेट बीते साल नवंबर में लॉन्च किए गए Redmi Note 6 Pro का अपग्रेड होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro, Redmi by Xiaomi, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »