Redmi Note 7 Pro का 'पावरफुल' वेरिएंट 30 जून तक मिलेगा ओपन सेल में

Redmi India ने ट्विटर के ज़रिए गुरुवार को ऐलान किया कि Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 30 जून तक किसी भी वक्त खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 7 Pro का 'पावरफुल' वेरिएंट 30 जून तक मिलेगा ओपन सेल में
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है रेडमी नोट 7 प्रो
  • रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro खरीदने की चाहत तो कई लोग रखते हैं। लेकिन फ्लैश सेल मॉडल के कारण यह अब भी हर किसी के हाथ नहीं लग पाया है। अच्छी खबर यह है कि ग्राहकों के पास अगले तीन दिन तक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी +128 जीबी वेरिएंट को कभी भी खरीदने का मौका होगा। Xiaomi India ने गुरुवार को ऐलान किया कि Redmi Note 7 Pro का टॉप वेरिएंट महीने के अंत तक हर वक्त बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यानी हैंडसेट को 30 जून तक फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर कभी भी खरीदा जा सकेगा। याद रहे कि स्मार्टफोन को इस साल फरवरी महीने में Redmi Note 7 के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही हैंडसेट फ्लैश सेल में उपलब्ध रहा है। अहम खासियतों की बात करें तो Redmi Note 7 Pro में दो रियर कैमरे हैं जिसमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा हैंडसेट स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस है।

Redmi India ने ट्विटर के ज़रिए गुरुवार को ऐलान किया कि Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट 30 जून तक किसी भी वक्त खरीदा जा सकेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस हैंडसेट को भारत में फरवरी महीने में Redmi Note 7 के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही रेडमी नोट 7 प्रो फ्लैश सेल में बिका है। हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 7S को उतारा था। यह भी 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है।
 

Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत

Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 7 प्रो नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  2. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  3. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  4. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  6. OnePlus Nord 6 होगा 7 अप्रैल को 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  7. NASA के चांद मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के हाथ में होगा खास बैंड, जानें कैसे करेगा काम
  8. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  9. Vivo X300s होगा 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. AI कंपनियों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, “Stop the AI Race” प्रोटेस्ट तेज, जानें क्या है मांग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »