Redmi Note 7 के ग्लोबल वेरिएंट का टीज़र फिर ज़ारी

इस महीने ही Redmi Note 7 को चीनी मार्केट में उतारा गया था। इस फोन की सबसे अहम खासियत है 48 मेगापिक्सल का कैमरा। इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 18:51 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है Xiaomi Redmi Note 7
  • Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं
इस महीने ही Redmi Note 7 को चीनी मार्केट में उतारा गया था। इस फोन की सबसे अहम खासियत है 48 मेगापिक्सल का कैमरा। इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। अब Redmi Note 7 के ग्लोबल वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। Xiaomi ग्लोबल के प्रवक्ता डोनावन सूंग ने एक तस्वीर को ट्वीट किया है जो Redmi Note 7 के ग्लोबल वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। Redmi Note 7 हैंडसेट 4,000 एमएएच बैटरी, 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन और 6.3 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।

डोनावन सूंग ने एक तस्वीर को ट्वीट किया है जिसमें स्क्रीन के साथ एक स्टेज नज़र आ रहा है। इस पर लिखा है, 'Redmi Note 7. Stay Tuned'। यह साफ तौर पर रेडमी नोट 7 के ग्लोबल वेरिएंट की ओर इशारा है। हाल ही में शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने रेडमी नोट 7 को भारत में लाने का टीज़र ज़ारी किया था। संभव है कि रेडमी नोट 7 को चीन के बाद सबसे पहले भारत में लाया जाए।
 

चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेंगे। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. इस देश में प्रति दिन हो रही 64 करोड़ डॉलर से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस.... 
  4. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  5. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.