Redmi Note 6 Pro में लगी आग, वीडियो में देखें पूरी घटना

Redmi Note 6 Pro में आग लगने से फोन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। शाओमी ने इस घटना पर बयान दिया है कि शाओमी के लिए अपने ग्राहकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है और कंपनी ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 फरवरी 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro में आग लगने की यह घटना गुजरात में हुई है
  • आग लगने से रेडमी नोट 6 प्रो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया
  • इस पूरी घटना का एक वीडियो भी ऑनलाइन साझा किया गया है

Redmi Note 6 Pro में आग लगने से फोन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया

Redmi Note 6 Pro फोन में आग लगने की एक खबर आई है। भारत में एक लोकल रिपेयरिंग शॉप में फोन ठीक करने के दौरान रेडमी नोट 6 प्रो में आग लगी है। इस घटना की विडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि फोन को खोलने के समय फोन ने आग पकड़ ली। इस घटना पर शाओमी के एक प्रवक्ता ने Gadgets 360 को बयान भी दिया है।

Khabar Gujrat के मुताबिक, ध्रिती मोबाइल्स नाम की एक लोकल सर्विस शॉप में जब कर्मचारी ने जब रेडमी नोट 6 प्रो को ठीक करने के लिए फोन का बैक पैनल खोला तो अचानक फोन में आग लग गई। पब्लिकेशन ने इस घटना की एक वीडियो भी साझा की है। इस घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है। हालांकि पूरी तरह से जलने के कारण फोन ठीक होने की स्थिति में नहीं लग रहा है। रेडमी नोट 6 प्रो में लगी यह आग इतनी तेज़ थी कि फोन बेहद कम समय में पूरी तरह से जल गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेडमी नोट 6 प्रो के बैक पैनल को खोलने में पहले धुआं निकला, जिसके तुरंत बाद फोन में बेहत तेजी के साथ आग लग गई। शाओमी द्वारा Gadgets 360 को दिए बयान में कहा गया है कि वीडियो से पता चलता है कि दुकान अधिकृत शाओमी सर्विस सेंटर नहीं है।

शाओमी के प्रवक्ता ने Gadgets 360 को ईमेल में दिए बयान में बताया है कि (अनुवादित) "शाओमी के लिए अपने ग्राहकों की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है और हम ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हैं। हमारे सभी उपकरण कड़े गुणवत्ता परीक्षण के कई स्तरों से गुज़रते हैं। हमारे उपकरणों में गुणवत्ता के हमारे मानकों और बिक्री के बाद तीसरे पक्ष का सत्यापन भी है। गुजरात में हुई रेडमी नोट 6 प्रो की घटना के सामने आते ही हमारी टीमें तुरंत ग्राहक के पास पहुंचीं और उन्होंने हमें सूचित किया कि अनाधिकृत स्थानीय सर्विस स्टोर में लाए जाने पर डिवाइस पहले से ही क्षतिग्रस्त था।"
Advertisement

प्रवक्ता ने बयान में आगे बताया है कि (अनुवादित) "जांच पर यह निर्धारित किया गया था कि स्थानीय दुकान के मालिक द्वारा डिवाइस में जरूरत से ज्यादा छेड़छाड़ से अतिरिक्त नुकसान हुआ है। हमने ग्राहक के साथ समस्या का समाधान किया है और केस बंद कर दिया गया है। हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने डिवाइस में किसी प्रकार की समस्या होने पर केवल अधिकृत सर्विस सेंटर पर ही जाए।"
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 6 Pro, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.