Redmi Note 5 और Redmi Y2 सहित इन 10 शाओमी स्मार्टफोन मिलने वाला है एंड्रॉयड पाई अपडेट

एक तरफ Google अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q को लेकर व्यस्त है। इस बीच Xiaomi ने एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के रोडमैप में कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 मार्च 2019 15:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5, Redmi Y2 को मार्च में ही एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की उम्मीद
  • Mi Mix 2, Mi 6, Redmi 6A, Redmi 6, Mi Note 3 को भी मिलेगा अपडेट
  • Mi 9 Transparent Edition, Mi 6X, Redmi Note 6 Pro भी अपडेट की रेस में
एक तरफ Google अपने अगले ऑपरेटिंग सिस्टम Android Q को लेकर व्यस्त है। इस बीच Xiaomi ने एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट के रोडमैप में कुछ बदलाव किए हैं। इस बदलाव के बारे में जानकारी MIUI फोरम पर दी गई है। इसमें दिखाया गया है कि चीनी कंपनी कुल 10 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी। Mi Mix 2, Mi 6, Redmi 6A, Redmi 6 और Mi Note 3 को साल 2019 की दूसरी तिमाही में एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। हालांकि, Redmi Note 5 और Redmi Y2 ऊर्फ Redmi S2 जैसे एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस तिमाही में ही एंड्रॉयड पाई अपडेट पाएंगे।

चीनी मीयूआई फोरम के एक पोस्ट के मुताबिक, Xiaomi ने Redmi Note 5 और Redmi Y2 ऊर्फ Redmi S2 को मार्च महीने ही एंड्रॉयड पाई अपडेट देने की योजना बनाई है। Mi Mix 2, Mi 6, Redmi 6A, Redmi 6, Mi Note 3 को यह अपडेट जून महीने तक मिल जाएगा। Mi 9 Transparent Edition, Mi 6X और Redmi Note 6 Pro को भी एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलेगा। लेकिन टाइमलाइन का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

जनवरी महीने में इसी मीयूआई फोरम पोस्ट ने खुलासा किया था कि Xiaomi पहली तिमाही में रेडमी नोट 5, रेडमी 6 प्रो और रेडमी वाई2 के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट लाएगी। गौर करने वाली बात है कि शाओमी भविष्य में भी एंड्रॉयड पाई के रोलआउट के लिए अपनी योजना को सार्वजनिक करेगी।

Xiaomi ने बीते महीने Redmi Note 5 Pro, Redmi Note 6 Pro और Redmi Y2/ Redmi S2 पर एंड्रॉयड पाई की टेस्टिंग का आगाज़ किया था। इसके अलावा Mi A1 एंड्रॉयड वन फोन के लिए एंड्रॉयड पाई लाया गया। Poco F1 को भी एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 मिला।

आम तौर पर शाओमी को एचएमडी ग्लोबल की तरह तेज़ी से एंड्रॉयड अपडेट के लिए नहीं जाना जाता है। हालांकि, कंपनी हालिया दिनों में अपडेट को लेकर गंभीर हो गई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  6. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.