Redmi S2 भारत में 7 जून को हो सकता है लॉन्च, इस नाम से आने की चर्चा

शाओमी के Redmi S2 स्मार्टफोन ने पिछले हफ्ते चीन में दस्तक दी है। अब इसके 7 जून को भारत आने की चर्चा तेज़ हो गई है।

Redmi S2 भारत में 7 जून को हो सकता है लॉन्च, इस नाम से आने की चर्चा

Redmi S2 भारत में 7 जून को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
शाओमी के Redmi S2  स्मार्टफोन ने पिछले हफ्ते चीन में दस्तक दी है। अब इसके 7 जून को भारत आने की चर्चा तेज़ हो गई है। कहा यह भी जा रहा है कि फोन Redmi S2 की जगह Redmi Y2 नाम से भारत आ रहा है। शाओमी ने नए रेडमी हैंडसेट को सोशल मीडिया चैनल पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। हालांकि, टीज़र से ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पहले की तरह कहा जा रहा है कि यह Xiaomi का 'बेस्ट सेल्फी स्मार्टफोन' होगा। ध्यान रहे, Redmi S2 में एआई फीचर दिए गए हैं। Redmi S2 का भारत में मुकाबला असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और हॉनर 9 लाइट से होगा।

आधिकारिक टीज़र वीडियो को रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से सोमवार को पोस्ट किया गया है। इसमें नई दिल्ली में 7 जून को आयोजित होने वाले इवेंट का ज़िक्र है। कंपनी ने इसके साथ #FindYourSelfie और #RealYou जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। साथ ही Y अक्षर भी टीज़र में देका गया है। इससे इशारा मिलता है कि कंपनी इसे  Redmi Y1 के अपग्रेड के तौर पर उतार सकती है, जिसे पिछले साल नवंबर में उतारा गया था।  Redmi Y1 भी सेल्फी सेंट्रिक फीचर से लैस है। नए मॉडल की जगह कंपनी इसे  Redmi Y2 नाम दे सकती है।  
 

Redmi S2 कीमत

Xiaomi ने सेल्फी केंद्रित हैंडसेट रेडमी एस2 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट का दाम 1299 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट की बिक्री 17 मई से शुरू होगी।
 

Redmi S2 स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 269 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने Redmi S2 में दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »