Redmi S2 स्मार्टफोन लॉन्च, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने उम्मीद के मुताबिक अपने रेडमी एस2 हैंडसेट से गुरुवार को पर्दा उठा लिया। Xiaomi Redmi S2 को कंपनी ने उन यूज़र के लिए बनाया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग पसंद करते हैं।

Redmi S2 स्मार्टफोन लॉन्च, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है इसमें

Redmi S2 में हैं दो रियर कैमरे

ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • कंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है
  • रेडमी एस2 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने उम्मीद के मुताबिक अपने रेडमी एस2 हैंडसेट से गुरुवार को पर्दा उठा लिया। Xiaomi Redmi S2 को कंपनी ने उन यूज़र के लिए बनाया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग पसंद करते हैं। अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का स्मार्ट ब्यूटी फ्रंट कैमरा है। पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। मौज़ूदा चलन की तरह Redmi S2 में 18:9 डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। चीनी मार्केट में रेडमी एस2 को रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड और प्लेटिनम सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है।

हालिया दिनों में शाओमी की रणनीति तो यही इशारा करती है कि कंपनी के भारतीय प्रशंसकों की मुलाकात इस हैंडसेट से जल्द ही होगी। बता दें कि Redmi S2 के दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज।
 

Redmi S2 कीमत

Xiaomi ने सेल्फी केंद्रित हैंडसेट रेडमी एस2 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,500 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट का दाम 1299 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपये) है। घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट की बिक्री 17 मई से शुरू होगी।
 

Redmi S2 स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी एस2 में 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। यह 269 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें भरोसेमंद स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने Redmi S2 में दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट दिए हैं।
 
xiaomi redmi s2 platinum silver

Xiaomi Redmi S2 है सेल्फी के दीवानों के लिए


अब बात रेडमी एस2 के अहम फीचर कैमरे की। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई स्मार्ट ब्यूटी जैसे फीचर के साथ आता है। रियर पर दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल का। कैमरे फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एफ/2.2 अपर्चर, एआई पोर्ट्रेट मोड, पनोरमा मोड और एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। जानकारी दी गई है कि यूज़र रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी 3080 एमएएच की बैटरी। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है जो पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे मौजूद है। इसके अलावा यूज़र अपने चेहरे से भी हैंडसेट को सुरक्षित रख पाएंगे, यानी यह फेस रिकग्निशन के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे आम फीचर शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड एमीटर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »