रेडमी नोट 5 और मी टीवी 4 स्मार्ट टीवी आज हो सकता है लॉन्च

शाओमी ने अब तक रेडमी नोट 5 को भारत से इतर चीन या किसी भी बाज़ार में नहीं उतारा है। पिछली लीक हुई जानकारियों के मुताबिक नया रेडमी नोट 5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। साथ ही हैंडसेट मी.कॉम और मी होम स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन लॉन्च होते ही हम आपको विस्तार से स्पेसिफिकेशन व फीचर की जानकारी देंगे। आप शाओमी के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 14 फरवरी 2018 10:32 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में आयोजित इवेंट में रेडमी नोट 5, स्मार्ट टीवी से उठ सकता है पर्दा
  • नया रेडमी नोट 5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा
  • रेडमी नोट 5 के रियर में 16 व फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है
रेडमी नोट 4 के अपग्रेड वर्ज़न Xiaomi Redmi Note 5 के बुधवार को लॉन्च होने की पूरी संभावनाएं हैं। कंपनी आज नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे इवेंट में रेडमी नोट 5 से पर्दा उठा सकती है। साथ ही इशारा मिला है कि शाओमी मी टीवी सीरीज़ का 'मी टीवी 4' स्मार्ट टीवी भी इस इवेंट में लॉन्च होने जा रहा है। बता दें कि शाओमी ने अब तक रेडमी नोट 5 को भारत से इतर चीन या किसी भी बाज़ार में नहीं उतारा है। पिछली लीक हुई जानकारियों के मुताबिक नया रेडमी नोट 5 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। साथ ही हैंडसेट मी.कॉम और मी होम स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन लॉन्च होते ही हम आपको विस्तार से स्पेसिफिकेशन व फीचर की जानकारी देंगे। आप शाओमी के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।

 

रेडमी नोट 5 की भारत में कीमत और उपलब्धता

यूं तो शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत से पर्दा इवेंट में ही उठाया जाएगा लेकिन हैंडसेट की भारत में कीमत लगभग 15,400 रुपये होगी। बिक्री की बात करें तो हैंडसेट अगले सप्ताह से मी.कॉम और फ्लिपकार्ट की फ्लैश सेल में बिकना शुरू हो जाएगा। बाद में इस फोन के ऑफलाइन बिकने की भी चर्चा सामने आ रही है।
 

रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन

हाल में उड़ी अफवाहों की मानें तो रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस (1080x2160 रेजॉल्यूशन वाला) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन हो सकती है। माना जा रहा है कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा। हैंडसेट 3 जीबी/4 जीबी रैम में (32 व 64 जीबी स्टोरेज के विकल्प के साथ) आ सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ मीयूआई 9 पर चलेगा।

माना जा रहा है कि रेडमी नोट 5 के रियर में 16 मेगापिक्सल व फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा होगा। इसके अतिरिक्त इसमें 1080 पिक्सल की वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात सामने आ रही है। लीक हुई पिछली कुछ खबरों में इस हैंडसेट को बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी दिखाया गया था।  
 

मी टीवी 4 की कीमत और उपलब्धता

जैसा कि हमने पहले ही बताया था कि बुधवार को शाओमी रेडमी नोट 5 के साथ भारत में अपने पहले स्मार्ट टीवी से भी पर्दा उठा सकती है। कंपनी ने अपने मी टीवी 4 को सीईएस 2017 में प्रदर्शित किया था, जो 49 इंच, 55 इंच और 65 इंच आकार वेरिएंट में देखा गया था। 49 इंच वेरिएंट की कीमत लगभग 33,000 रुपये हो सकती है। 55 इंच का टीवी संभावित तौर पर 38,000 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, 65 इंच के मी टीवी 4 के लिए ग्राहकों को 95,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। स्मार्ट टीवी की एक्सक्लूज़िव बिक्री भी फ्लिपकार्ट पर होने की उम्मीद है।
 

मी टीवी 4 के स्पेसिफिकेशन

मी टीवी 4 की खास बात है कि यह महज़ 4.9 मिलीमीटर मोटा है और इसके आईफोन 7 से 30 फीसदी पतले होने का दावा किया गया है। स्मार्ट टीवी में फ्रेमलैस डिज़ाइन दिया गया है। यह मी टीवी बार समेत 10 स्पीकर से लैस होकर आता है। साथ ही इसमें 2 वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर और एक सबवूफर भी यूज़र को मिलेगा। स्मार्ट टीवी डोल्बी ऐटमोस ऑडियो तकनीक को सपोर्ट करती है, जिसके लिए कंपनी का दावा किया है कि यूज़र को 3डी साउंड का अनुभव इसके ज़रिए मिलेगा।
Advertisement

मी टीवी 4 को मॉड्युलर टीवी डिज़ाइन दिया गया है, जिससे इसे भविष्य में अपग्रेड भी किया जा सकेगा। टीवी के साथ सिंगल कनेक्शन वाला मी पोर्ट दिया गया है, जो मी टीवी बार को डिस्प्ले से जोड़ता है। मी टीवी 4 के साथ एक पारदर्शी स्टैंड भी है, जिससे टीवी का प्लेसमेंट आकर्षक लगता है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में एआई आधारित यूज़र 'पैचवॉल' नाम का इंटरफेस जोड़ा है। बता दें कि सभी एमआई टीवी 4 के मॉडल सैमसंग या एलजी के 4के वाले डिस्प्ले से लैस हैं। इनमें कॉर्टेक्स-ए53 क्वाड कोर सीपीयू है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 इमेज प्रोसेसर भी दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.