Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 

Redmi Note 17 Pro Max के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जुलाई 2026 19:41 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Note 17 Pro शामिल है
  • इस सीरीज में जल्द ही Redmi Note 17 Pro Max को जोड़ा जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 हो सकता है

हाल ही में Redmi Note 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi ने हाल ही में Redmi Note 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Redmi Note 17 Pro शामिल है। इस सीरीज में जल्द ही Redmi Note 17 Pro Max को जोड़ा जा सकता है। हालांकि, Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro Max के इंटरनेशनल वेरिएंट की मॉडल नंबर - क्रमशः 26081RA18G और 2609FRA74G के साथ लिस्टिंग हुई है। इन स्मार्टफोन्स की चीन में मैन्युफैक्चरिंग की गई है। Redmi Note 17 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। 

Advertisement

Redmi Note 17 Pro Max के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले सप्ताह चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। Redmi Note 17 में 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को पर्पल, ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.