Redmi Note 14 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर! डिटेल लीक

Redmi Note 14 प्रो को कंपनी Qualcomm SM7635 चिप के साथ उतार सकती है।

Redmi Note 14 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर! डिटेल लीक

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 सीरीज को कंपनी ने सितंबर 2023 में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 प्रो को कंपनी Qualcomm SM7635 चिप के साथ उतार सकती है।
  • यह प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 3 के नाम से जाना जाता है।
  • Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है।
विज्ञापन
Redmi Note 14 सीरीज के लिए कंपनी तैयारी कर रही है। सीरीज को लेकर आ रहे लीक्स संकेत दे रहे हैं कि यह सीरीज मार्केट में जल्द लॉन्च हो सकती है। Redmi Note 13 को कंपनी ने सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। अब Redmi Note 14 सीरीज के मॉडल Redmi Note 14 Pro को लेकर एक लीक सामने आया है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिलती है इस फोन के बारे में। 

Redmi Note 14 Pro को लेकर चीन के जाने माने टिप्स्टर ने बड़ा खुलासा किया है। इस सीरीज के बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में चीन से लीक सामने आना महत्वपूर्ण है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया है कि Redmi Note 14 सीरीज में कंपनी का फोकस कैमरा परफॉर्मेंस, और फोन के स्लीक डिजाइन पर रहेगा। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी यहां टिप्स्टर ने बताए हैं। टिप्स्टर ने सुझाव दिया है कि फोन में 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जो कि एक हाई रिजॉल्यूशन पैनल होगा। इसमें हाई रिफ्रेश रेट होने की बात भी टिप्स्टर ने कही है। 

Redmi Note 14 प्रो को कंपनी Qualcomm SM7635 चिप के साथ उतार सकती है। यह प्रोसेसर Snapdragon 7s Gen 3 के नाम से जाना जाता है। हालांकि टिप्स्टर ने यहां साफतौर पर फोन का नाम नहीं लिया है लेकिन ये स्पेसिफिकेशंस प्रो मॉडल के ही माने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि Redmi Note 13 Pro में Snapdragon 7s Gen 2 दिया गया था। इस लिहाज से बताया गया फोन प्रो मॉडल ही हो सकता है। 

अन्य स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इससे पहले आए मॉडल से लग सकता है। Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की CrystalRes AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB+256GB स्टोरेज और 12GB+512GB स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, वाईफाई 2.4GHz और 5GHz, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और IR ब्लास्टर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »