Redmi Note 13 Pro, Note 13 Pro+ की कीमतें हुईं लीक, जानें सबकुछ

Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HP3 सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मेक्रो कैमरा दिया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2023 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

Redmi Note 13 Pro में 6.6 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Redmi

Redmi जल्द ही कथित तौर पर Redmi Note 13 सीरीज को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने वाली है। Redmi Note 13 सीरीज कुछ महीने पहले चीन में रिलीज हो चुकी है। स्मार्टफोन अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखे जा चुके हैं, जिससे पता चलता है कि इसकी ग्लोबल लॉन्च तारीख नजदीक है। ग्लोबल लॉन्च से पहले Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ की यूरोपीय कीमत Appauls द्वारा लीक हो गई है। यहां हम आपको Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 13 Pro/Note 13 Pro+ की यूरोप में अनुमानित कीमत


लीक के अनुसार, Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आएंगे। ये स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लू और ब्लैक जैसे तीन कलर ऑप्शन में मिलेंगे। Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत EUR 450 के आसपास होगी, जबकि Redmi Note 13 Pro+ 5G की कीमत EUR 500 के आसपास होगी। हालांकि, विभिन्न देशों में लोकल VAT रेट्स के आधार पर कीमतें थोड़ी अलग-अलग हो सकती हैं।
 

Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi Note 13 Pro और 13 Pro+ में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, ब्राइटनेस 1800 निट्स तक, टच सैंपलिंग रेट 2160Hz और 1920Hz PWM डिमिंग है। इन दोनों में अंतर यह है कि Pro+ में कर्व्ड स्क्रीन है और 13 Pro में फ्लैट डिस्प्ले है। Redmi Note 13 Pro में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं 5000mAh बैटरी होगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। वहीं दूसरी ओर Note 13 Pro+ में Dimensity 7200-Ultra प्रोसेसर होगा और 5100mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इन दोनों स्मार्टफोन्स के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का सैमसंग HP3 सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल मेक्रो कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।  ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करेंगे।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  2. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  4. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  7. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  8. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  9. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  10. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.