• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा Redmi Note 12 स्मार्टफोन! स्पेसिफिकेशन्स लीक

50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा Redmi Note 12 स्मार्टफोन! स्पेसिफिकेशन्स लीक

रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 12 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।

50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा Redmi Note 12 स्मार्टफोन! स्पेसिफिकेशन्स लीक

Redmi Note 12 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा

ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • सेटअप में एक 2MP का मैक्रो और एक 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा
  • इस फोन का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा Note 11 सीरीज जैसा बताया जा रहा है
विज्ञापन
Redmi Note 12 के कैमरा को लेकर एक बार फिर पहले के समान लीक समाने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि इस फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि हैंडसेट में सीझे किनारों के साथ एक आयताकार डिजाइन होगा। यह मौजूदा Redmi Note 11 सीरीज के समान डिजाइन ला सकता है। हैंडसेट में होल-पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। फोन में पीछे की तरफ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होने की भी जानकारी है।

Digital Chat Station का हवाला देते हुए MyDrivers की एक रिपोर्ट कहती है कि Redmi Note 12 में Redmi Note 11 सीरीज़ के समान डिजाइन होगा। यह सीधे किनारों के साथ आयताकार डिजाइन में आ सकता है। फोन में होल-पंच कटआउट के साथ फ्लैट डिस्प्ले शामिल हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 12 में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। यह इसी टिपस्टर का हवाला देने वाली पिछली रिपोर्ट के समान है। MyDrivers की रिपोर्ट बताती है कि हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा होगा।

रिपोर्ट आगे कहती है कि Redmi Note 12 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। कहा जा रहा है कि हैंडसेट इस साल चीन में और 2023 की पहली तिमाही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा। फोन एक यूएसबी चार्जिंग एडेप्टर और बॉक्स के अंदर एक केबल के साथ आएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह लगभग 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, Redmi Note 12 सीरीज में Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro+ शामिल होंगे। इस सीरीज के दो फोन को कथित तौर पर चीन में नेटवर्क एक्सेस लाइसेंस मिल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन्स का कोडनेम L16 और L16U है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »