Redmi Note 12 Pro 5G नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC और 5,000 mAH की बैटरी दी गई है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 21:38 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC है
  • इसका प्राइस mi.com पर 28,999 रुपये है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने अपने Note 12 Pro 5G को नए स्टोरेज और RAM कन्फिग्रेशन के साथ भारत में लॉन्च किया है। इस वर्ष की शुरुआत में कंपनी ने यह स्मार्टफोन भारत में 6 GB RAM + 128 GB स्टोरेज, 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। 

इस स्मार्टफोन का नया वेरिएंट 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC और 5,000 mAH की बैटरी दी गई है। इसका प्राइस mi.com पर 28,999 रुपये का है। इसे Flipkart  के जरिए भी खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Frosted Blue, Stardust Purple और Onyx Black कलर्स में उपलब्ध है। Redmi Note 12 Pro 5G को Redmi Note 12 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ लॉन्च किया गया था। 

Redmi Note 12 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस 

इसका 6.67 इंच फुल HD (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग ग्लास 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 1080 SoC 12 GB के RAM और 256 GB तक की स्टोरेज के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 67 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में कंपनी ने Redmi A2 को Redmi A2+ के साथ लॉन्च किया था। इसे 2 GB RAM + 32 GB स्टोरेज और 2 GB RAM + 64 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 6.52 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 5G दिया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 6,799 रुपये है। इसे ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा। बजट स्मार्टफोन्स में यह अच्छा विकल्प हो सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.