Redmi Note 10T 5G भारत में 20 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती है कीमत और खूबियां

रेडमी नोट 10टी की भारतीय कीमत फिलहाल सामने आना रहती है। हालांकि, शुरुआती टीज़र्स की मानें, तो यह फो रशियन वेरिएंट के समान हो सकता है। यह फोन रशियन मार्केट में RUB 19,990 (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जुलाई 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T 5G की लॉन्चिंग का ऐलान वीडियो के जरिए किया गया है
  • Poco M3 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा रेडमी नोट 10टी 5जी
  • फोन की कीमत भारत में 20,000 रुपये के अंदर हो सकती है

मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा फोन

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, जिसका खुलासा खुद Xiaomi ने सोमवार को किया। नया रेडमी नोट 10 सीरीज़ लॉन्च के बाद Redmi Note 10, the Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max के साथ स्थित होगा, जो कि पहले ही मार्च महीने में लॉन्च हो चुके हैं। रेडमी नोट 10टी स्मार्टफोन को पिछले महीने रूस में Redmi Note 10 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया था, जो कि भारत में Poco M3 Pro 5G के रूप में पेश किया गया है।
 

Redmi Note 10T 5G India launch date

Xiaomi India Communications के प्रमुख Kasturi Paladhi एक वीडियो में नज़र आए हैं, जिसमें उन्होंने Redmi Note 10T 5G के भारत लॉन्च का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव की है, जिसमें आगामी स्मार्टफोन का डिज़ाइन लॉन्च से पहले ही देखा जा सकता है। पिछले हफ्ते, Amazon ने रेडमी नोट 10टी की भारत लॉन्चिंग को टीज़ किया था। जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन भारत में खरीद के लिए इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
Advertisement
 
 

Redmi Note 10T 5G price in India (expected)

रेडमी नोट 10टी की भारतीय कीमत फिलहाल सामने आना रहती है। हालांकि, शुरुआती टीज़र्स की मानें, तो यह फोन रशियन वेरिएंट के समान हो सकता है। यह फोन रशियन मार्केट में RUB 19,990 (लगभग 20,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत है।
 

Redmi Note 10T 5G specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो रेडमी नोट 10टी 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI पर काम करेगा और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ होगा। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10टी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हो सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.