5,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 10T 5G फोन की सेल आज, ऐसे पाएं 1 हज़ार रुपये की छूट...

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है।

5,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 10T 5G फोन की सेल आज, ऐसे पाएं 1 हज़ार रुपये की छूट...

यह फोन क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मेटैलिक ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T 5G में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • यह रेडमी फोन Poco M3 Pro 5G का रीबैज्ड वर्ज़न है
  • फोन में मौजूद है चार कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में आज 26 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह रेडमी फोन Poco M3 Pro 5G का रीबैज्ड वर्ज़न है, जो कि भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 10टी 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 90 हर्टज़ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और दो कॉन्फिग्रेशन मौजूद है। साथ ही फोन में चार कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर रेडमी नोट 10टी 5जी फोन Realme 8 5G और Samsung Galaxy M32 को टक्कर देता है।
 

Redmi Note 10T 5G price in India, availability, sale offers

Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,999 रुपये है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। यह फोन क्रोमियम व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक, मेटैलिक ब्लू और मिंट ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन को Amazon, Mi.com, Mi Home स्टोर और अन्य ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से आज 26 जुलाई दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।

सेल ऑफर की बात करें, तो रेडमी नोट 10टी 5जी फोन पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, जो कि HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी रिटेल चैनल्स पर मिलेगा।
 

Redmi Note 10T 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10टी 5जी फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10टी 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

रेडमी नोट 10टी 5जी फोन की स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हो सकता है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92mm और भार 190 ग्राम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • कमियां
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 700
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »