Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro के रैम व स्टोरेज विकल्प ऑनलाइन लीक

रेडमी नोट 10 प्रो के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पुरानी लीक में सामने आ चुका है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर व आईपीएस डिस्प्ले से लैस होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जनवरी 2021 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro में मिल सकती है 8 जीबी तक रैम
  • Redmi Note 10 में मिल सकती है 6 जीबी रैम
  • स्नैपड्रैगन 732 प्रोसेसर से लैस हो सकता है रेडमी नोट 10 प्रो

दोनों ही मॉडल्स MIUI 12 पर काम कर सकते हैं

Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro कंपनी की Redmi Note 9 सीरीज़ के अपग्रेड वर्ज़न होंगे, जिसका लम्बे वक्त से इंतज़ार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह दो फोन इस महीने लॉन्च कर दिए जाएंगे। लेटेस्ट लीक में फोन के रैम व स्टोरेज विकल्प की जानकारी ऑनलाइन पेश की गई है। हालांकि, Xiaomi आगामी लॉन्च को लेकर फिलहाल शांत है। रेडमी नोट 10 प्रो में आईपीएस एलईडी डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 732 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा प्रो मॉडल में 5,050 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। खबरों की मानें, तो दोनों ही मॉडल्स MIUI 12 पर काम करते हैं।

MySmartPrice की रिपोर्ट में ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन के साथ आगामी फोन Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro के रैम व स्टोरेज विकल्प की जानकारी दी गई है। रेडमी नोट 10 में 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल दिया जा सकता है।

रेडमी नोट 10 प्रो को लेकर सामने आई जानकारी के अनुसार, यह फोन तीन रैम + स्टोरेज विकल्प के साथ दस्तक देगा। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिया जा सकता है।

रेडमी नोट 10 प्रो के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो पुरानी लीक में सामने आ चुका है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर व आईपीएस डिस्प्ले से लैस होगा। वहीं, इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Samsung S5KGW2 प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मैक्रो कैमरा और डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। इसके अलावा फोन की बैटरी 5,050 एमएएच की हो सकती है। दोनों ही फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुके हैं, जिसमें BIS भी शामिल है।
Advertisement

रिपोर्ट की मानें, तो रेडमी नोट 10 सीरीज़ फरवरी में लॉन्च की जाएगी। वहीं, रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर एक वीडियो पोस्ट की है और यूज़र्स से पूछा है कि वह रेडमी नोट 10 को लेकर क्या-क्या उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.