Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में अगले महीने हो सकती है लॉन्च

टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि Redmi Note 9 सीरीज़ ने भारत में सेल के मामले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था, इसे देखते हुए रेडमी 10 सीरीज़ की कीमत भारत में काफी आकर्षित करने वाली रखी जा सकती है।

Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में अगले महीने हो सकती है लॉन्च

Redmi Note 10 सीरीज़ को व्हाइट, ग्रे और ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किए जा सकते हैं

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro, Note 10 फरवरी में हो सकते हैं लॉन्च
  • रेडमी नोट 10 प्रो में मिल सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर
  • फोन की बैटरी 5,050 एमएएच की हो सकती है
विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है कि यह भारत में अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं। टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि Redmi Note 9 सीरीज़ ने भारत में सेल के मामले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था, इसे देखते हुए रेडमी 10 सीरीज़ की कीमत भारत में काफी आकर्षित करने वाली रखी जा सकती है। रेडमी नोट 10 प्रो 4जी वेरिएंट कथित रूप से मॉडल नंबर M2101K6G के साथ सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है।

जाने-माने टिप्सटर ईशान अग्रवाल ने 91Mobiles की रिपोर्ट के माध्यम से दावा किया है कि Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 स्मार्टफोन को भारत में फरवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि Redmi Note 9 सीरीज़ के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इन नए स्मार्टफोन की कीमत देश में काफी आकर्षित करने वाली रखी जा सकती है। Xiaomi सब-ब्रांड को इन दिनों मार्केट में Realme जैसे ब्रांड से मुकाबला करना पड़ा रहा है। रेडमी नोट 10 को लेकर यह भी कहा गया है कि यह व्हाइट, ग्रे और ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किए जा सकते हैं।

91Mobiles की एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी नोट 10 प्रो 4जी फोन सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में यह पुष्टि की गई है कि 4जी वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी विकल्प, वाई-फाई और एनएफसी सपोर्ट मिलेगा। रेडमी नोट 10 प्रो और वनीला रेडमी नोट 19 स्मार्टफोन इसके अलावा भी कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं।

हाल ही में रेडमी नोट 10 प्रो वेरिएंट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था, जिससे संकेत मिलता है कि यह फोन भारत में भी जल्द से जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा यह यूएस एफसीसीस वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था। इससे पहले टिप्सटर ने दावा किया था कि रेडमी नोट 10 प्रो 5जी फोन भारत में फरवरी के आखिरी हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। नई रिपोर्ट के बाद से इस खबर को और भी बल मिल गया है।

रेडमी नोट 10 प्रो स्मार्टफोन तीन स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा। पुरानी लीक्स और सर्टिफिकेशन के मुताबिक यह स्मार्टफोन 4जी और 5जी वेरिएंट में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा फोन में 5,050एमएएच की बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »