iPhone SE (2020) से बेहतर है Redmi Note 10 Pro (Global Variant) की कैमरा परफॉर्मेंस : DxOMark

DxOMark की टेस्टिंग में Redmi Note 10 Pro फोन में स्कोर 111 प्वाइंट्स है और ज़ूम कैटेगरी में 52 प्वाइंट्स है। iPhone SE (2020) से तुलना करें, तो आईफोन का फोटो में स्कोर 108 है और ज़ूम में 23।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 मई 2021 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro की कीमत $279 (लगभग 20,300 रुपये) से शुरू होती है
  • Redmi Note 10 Pro Max में मौजूद है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • iPhone SE (2020) में मिलेगा बेहतर कैमरा परफोर्मेंस
Redmi Note 10 Pro (global variant) ने कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में iPhone SE (2020) को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, यह दावा DxOMark द्वारा किया गया है। DxOMark ने ओवरऑल कैमरा परफॉर्मेंस रेटिंग देने के साथ-साथ कैमरों के अलग-अलग पहलुओं को रेटिंग देते हुए कैमरा टेस्टिंग की है। इनकी रैंकिंग में देखा जा सकता है कि रेडमी नोट 10 प्रो का 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा फोटो और ज़ूम मैट्रिक्स में iPhone SE (2020) से बेहतर काम करता है। आपको बता दें, DxOMark ने रेडमी नोट 10 प्रो के ग्लोबल वेरिएंट के कैमरा परफॉर्मेंस को रेटिंग दी है, क्योंकि फोन के भारतीय वेरिएंट में 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मौजूद नहीं है।
 
DxOMark ऑल-टाइम स्मार्टफोन रैंकिंग का काम करती है, जो कि फोन के कैमरा, सेल्फी, ऑडियो, डिस्प्ले और बैटरी परफॉर्मेंस को रेट करती है। लेटेस्ट रैंकिंग में देखा जा सकता है कि Redmi Note 10 Pro का ग्लोबल वेरिएंट iPhone SE (2020) के कैमरा परफॉर्मेंस की तुलना में ज्यादा बेहतर काम करता है। रेडमी नोट 10 प्रो फोन का ग्लोबली क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। भारत में Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन को इस कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। तो ऐसे में ग्लोबल रेडमी नोट 10 प्रो की कैमरा परफोर्मेंस भारतीय रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स के समान ही होनी चाहिए।

DxOMark की टेस्टिंग में रेडमी नोट 10 प्रो फोन में स्कोर 111 प्वाइंट्स है और ज़ूम कैटेगरी में 52 प्वाइंट्स है। iPhone SE (2020) से तुलना करें, तो आईफोन का फोटो में स्कोर 108 है और ज़ूम में 23। वीडियो परफॉर्मेंस की बात करें, तो आईफोन एसई (2020) फोन 105 प्वाइंट्स के साथ इस जगह शीर्ष स्थान पर है, जबकि Xiaomi के फोन को केवल 95 प्वाइंट्स ही प्राप्त होते हैं। DxOMark का कहना है कि Redmi Note 10 Pro का प्राइमरी कैमरा तब-तक ही अच्छी फोटो खींच सकता है, जब-तक रोशनी पर्याप्त है।  $200 (लगभग 14,600 रुपये) से $399 (लगभग 29,100 रुपये) के एडवांस प्राइस सेगमेंट में यह तीसरे स्थान पर है।

इन दोनों के बीच की तुलना कीमत के लिहाज से और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाती है। रेडमी नोट 10 प्रो फोन की कीमत $279 (लगभग 20,300 रुपये) से शुरू होती है, जबकि iPhone SE (2020) की कीमत $399 (लगभग 29,100 रुपये) से। Redmi Note 10 Pro Max भारत में रेडमी नोट 10 प्रो जैसे कैमरा फीचर्स से लैस है, जिसकी कीमत 18,999 रुपये है, वहीं आईफोन एसई (2020) फोन 39,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern processor
  • Slim, light, easy to use
  • Good daylight camera performance
  • Regular iOS updates likely for many years
  • Bad
  • Dated looks and small screen
  • Single rear camera
  • Average battery life
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 13

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Great macro camera
  • Attractive design, IP53 rating
  • Good overall performance
  • Fast charging
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Spammy software at launch time
  • Redmi Note 10 Pro is nearly identical and priced lower
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.