• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 10 Pro 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 10 Pro 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 Pro 5G के बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपये) है।

सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 10 Pro 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 Pro 5G मॉडल भारतीय Redmi Note 10 Pro से अलग है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Pro 5G को चीन में लॉन्च किया गया है
  • भारतीय Redmi Note 10 Pro से काफी अलग है यह वेरिएंट
  • ज्यादा चार्जिंग आउटपुट और MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट से है लैस
विज्ञापन
Redmi Note 10 Pro 5G को बुधवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया। नोट 10 प्रो 5जी कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च हुए Redmi Note 10 Pro वेरिएंट से काफी अलग है। यह 5जी मॉडल MediaTek Dimensity 1100 चिपसेट पर काम करता है और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि भारतीय वेरिएंट 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है और Snapdragon 732G चिपसेट व 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस आता है। Redmi Note 10 Pro 5G के साथ चीनी बाज़ार में Redmi Note 10 5G को भी लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह मॉडल मार्च में लॉन्च किए गए ग्लोबल वेरिएंट के समान है।
 

Redmi Note 10 Pro 5G price, sale

Redmi Note 10 Pro 5G के बेस 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,200 रुपये) है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। इसे मैजिक ग्रीन, स्टार यार्न और मून सोल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फोन चीन में CNY 100 (लगभग 1,100 रुपये) की छूट के साथ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 1 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 10 Pro 5G specifications

रेडमी नोट 10 प्रो 5जी Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 450nits पीक ब्राइटनेस, DCI-P3 कलर गैमट ​​और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ 6.6-इंच का FHD+ (2,400x1,080 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1100 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 256GB तक जाती है।

Redmi Note 10 Pro 5G में Redmi Note 10 Pro 4G मॉडल की तुलना में अलग कैमरा सेटअप डिज़ाइन है। 5G वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 4G वेरिएंट में शामिल क्वाड सेटअप से अलग है। रेडमी नोट 10 प्रो 5जी में f/1.79 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फ्रंट में एक छोटे होल-पंच कटआउट में 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा को सेट किया गया है।

Redmi Note 10 Pro 5G में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, USB Type-C पोर्ट, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक आदि मिलते हैं। इसमें JBL ऑडियो डुअल स्पीकर शामिल हैं। इसका वज़न 193 ग्राम है और यह IP53 सर्टिफाइड है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1100
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »