• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5,020mAh बैटरी, 48MP कैमरा व 6GB रैम के साथ Redmi Note 10 Lite फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

5,020mAh बैटरी, 48MP कैमरा व 6GB रैम के साथ Redmi Note 10 Lite फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Note 10 Lite स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कौटती के बाद 13,999 रुपये है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

5,020mAh बैटरी, 48MP कैमरा व 6GB रैम के साथ Redmi Note 10 Lite फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोन की सेल 2 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • रेडमी नोट 10 लाइट में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है फोन
विज्ञापन
Redmi Note 10 Lite स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन पूरी तरह से पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन का रीबैज्ड वर्ज़न है। यह फोन क्वैलकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है। इसमें कंपनी ने क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 5,020 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रेडमी नोट 10 लाइट फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं और इसमें 6.67 इंच का होल-पंच डिस्प्ले और साइड माउंटेडिड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Redmi Note 10 Lite price in India, sale

Redmi Note 10 Lite स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कौटती के बाद 13,999 रुपये है। वहीं, फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, फोन का एक 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन ऑरोरा ब्लू, शैंपेन गोल्ड, ग्लैशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलता है। फोन की सेल 2 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जिसे आप Mi.com और Amazon.in के जरिए खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स के तहत आपको SBI क्रेडिट कार्ड पर 1,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

Redmi Note 10 Lite specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10 लाइट फोन 6.67 इंच के फुल-एचडी (2,400x1,080 पिक्सल) IPS डिस्प्ले से लैस है, जिसके साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, रीडिंग मोड 2.0 और TUV Rheinland low blue light सर्टिफिकेट मिलता है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 618 जीपीयू और 6 जीबी तक LPDDR4X रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक की है।

रेडमी नोट 10 लाइट फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.89 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए, स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है।

फोन की बैटरी 5,020 एमएएच की है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4GVoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5.0, GPS/A-GPS, NavIC, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेडि फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 165.75x76.68x8.8m और वज़न 209 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »