48MP कैमरा के साथ Redmi Note 10 JE फोन लॉन्च, जानें फुल स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 10 JE की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, यह फोन सिंगल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आया है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको क्रोम सिल्वर और ग्रेफाइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन की सेल जापान में 13 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 JE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • रेडमी नोट 10 जेई को जापान में किया गया है लॉन्च
  • फोन में 4,800 एमएएच की बैटरी दी गई है

फोन क्रोम सिल्वर और ग्रेफाइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलेगा

Redmi Note 10 JE स्मार्टफोन को जापान में Redmi Note 10 5G के बदले हुए वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन जापानी मार्केट तक एक्सल्यूसिव है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस है न कि मीडियाटेक प्रोसेसर से जो कि Redmi Note 10 5G और Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन में दिया गया है। नया मॉडल रेडमी नोट 10 सीरीज़ का आठवां एडिशन है, हाल ही में इस सीरीज़ के तहते रेडमी नोट 10टी 5जी फोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 10 जेई में रेडमी नोट 10 5जी जैसा डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है और बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।
 

Redmi Note 10 JE price

Redmi Note 10 JE की कीमत फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है, यह फोन सिंगल 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में आया है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको क्रोम सिल्वर और ग्रेफाइट ग्रे कलर ऑप्शन मिलेंगे। फोन की सेल जापान में 13 अगस्त से शुरू होगी।
Advertisement

रेडमी नोट 10टी 5जी फोन को भारत में दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया था। फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये थी, जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी।
 

Redmi Note 10 JE specifications

सिंगल-सिम रेडमी नोट 10 जेई फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़, 1,500:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 360 डिग्री एंबिएंट लाइट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक भी बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10 जेई फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Redmi Note 10 JE में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हो सकता है। सेंसर में ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और इन्फ्रारेड (IR) शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। फोन में 4,800 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163x76x9mm और भार 200 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.