8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Redmi K90 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2026 22:30 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED 1.5K डिस्प्ले दिया गया है
  • Redmi K90 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन में 8,550 mAh की बैटरी दी गई है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Redmi K90 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग और ग्राफिक्स के लिए D2 AI चिप है। Redmi K90 Ultra में 6.83 इंच AMOLED 1.5K डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए  Redmi K80 Ultra की जगह लेगा। 

Redmi K90 Ultra Price

चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज 16 GB + 256 GB दोनों वेरिएंट का CNY 2,799 (लगभग 39,000 रुपये), 12 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 3,299 (लगभग 46,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का CNY 3,499 (लगभग 48,800 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को ब्लू, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच AMOLED 1.5K (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर  Snapdragon 8 Elite और Adreno GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान बेहतर रिजॉल्यूशन और फ्रेम रेट के लिए D2 AI गेमिंग ग्राफिक्स चिप है। इसमें हीटिंग पर कंट्रोल के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया गया है। 

Redmi K90 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और NavIC के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, फ्लिकर सेंसर और गायरोस्कोप दिए गए हैं। Redmi K90 Ultra की 8,550 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.91 × 77.93 × 8.18 mm और भार लगभग 227 ग्राम का है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.