Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 

यह गेमिंग पर फोकस्ड स्मार्टफोन होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-कोर एयर कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2026 17:59 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-कोर एयर कूलिंग सिस्टम मिलेगा
  • Redmi K90 Max को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है

Photo Credit: Redmi

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi K90 Max अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। यह Redmi की K90 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro Max शामिल हैं। 

आगामी स्मार्टफोन को चीन में 21 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसमें Bose ट्यून्ड स्पीकर यूनिट दी जाएगी। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने Redmi K90 Max की टीजर इमेजेज को पोस्ट किया है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच M10 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह गेमिंग पर फोकस्ड स्मार्टफोन होगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-कोर एयर कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में प्री-रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं। 

Redmi K90 Max का डिस्प्ले 40 से अधिक गेम्स के लिए 160 fps की पेशकश करेगा। यह डिस्प्ले 3,500 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के कलर्स के विकल्पों में सिल्वर शामिल होगा। इसमें Bose ट्यून्ड सिमेट्रिकल स्टीरियो डुअल स्पीकर यूनिट दी जाएगी। Redmi K90 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 8,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए इस सीरीज के Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया गया है। Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi K90 Pro Max की 7,560 mAh की बैटरी 10 0W वायर्ड, 50 W वायरलेस और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  6. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  8. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  9. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.