165Hz डिस्प्ले और अंदर लगा है पंखा, गेमर्स के लिए आ रहा है Redmi K90 Max!
Xiaomi ने Redmi K90 Max के लॉन्च से पहले इसके कुछ अहम फीचर्स कन्फर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च हो सकता है और इसमें पहली बार एक्टिव एयर-कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम गेमिंग के दौरान फोन का तापमान तेजी से कम कर सकता है। इसके अलावा फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नेक्स्ट जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। Redmi K90 Max को खास तौर पर गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।