5500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Redmi K70 जल्द होगा लॉन्च

में FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

5500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Redmi K70 जल्द होगा लॉन्च

Photo Credit: Xiaomi/Weibo

Redmi K70e में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Redmi K70e में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi K70e में MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा।
  • Redmi K70e में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा।
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही अपने चीन बाजार में Redmi K70 लाइनअप को पेश करने के लिए तैयार है। अब हाल ही में आए कंपनी के एक टीजर से Redmi K70e के बैटरी स्पेसिफिकेशन और फास्ट चार्जिंग रेट का पता चला है। यहां हम आपको Redmi K70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K70e के स्पेसिफिकेशंस


ब्रांड ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट पर एक नया टीजर शेयर किया है। टीजर को देखकर पता चला है कि Redmi K70e में 5,500mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग रेट का भी सपोर्ट करेगा। Redmi ने यह भी कहा कि नया स्मार्टफोन Xiaomi की बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो 1,000 हैवी लोड्स और लॉन्ग साइकिल्सर के बाद भी 90% बैटरी हेल्थ प्रदान करता है।

इस लंबे समय तक चलने वाली बैटरी के लिए कंपनी एक हाई एनर्जी डेंसिटी वाली बैटरी का इस्तेमाल करती है जिसे बैटरी लाइफ को बढ़ाने के लिए स्मार्ट चार्जिंग एल्गोरिदम के साथ लिंक किया जाता है। बड़े बैटरी पैक के बावजूद Redmi K70e की मोटाई सिर्फ 8.05 मिमी होगी। अभी हाल ही में एक परफॉर्मेंस टेस्ट वीडियो के दौरान स्मार्टफोन का फ्रंट डिजाइन सामने आया था।

पिछली एक अन्य रिपोर्ट में हमने स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक को भी कवर किया था। टीजर में बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। इसमें FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। फोन में MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। ध्यान देने वाली बात है कि Redmi K70e मॉडल ग्लोबल मार्केट के लिए POCO F6 5G का रीब्रांडेड हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  3. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  4. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  5. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  6. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  8. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  9. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  10. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »