54MP कैमरा के साथ दस्तक देगा Redmi K60 Pro, डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होगा खास

Redmi ने Weibo पर कंफर्म किया था कि Redmi K60 Pro में सोनी IMX800 54 मेगापिक्सल कैमरा होगा जो कि OIS सपोर्ट करेगा।

54MP कैमरा के साथ दस्तक देगा Redmi K60 Pro, डिजाइन हुआ लीक, जानें क्या होगा खास

Photo Credit: Redmi/Weibo

ख़ास बातें
  • Redmi जल्द ही Redmi K60 सीरीज को लेकर आ रही है।
  • वीबो पर रेडमी के60 फोन का ब्लू कलर वेरिएंट रविवार को पोस्ट किया।
  • रेडमी के60 सीरीज के बारे में कंपनी ने कुछ ही जानकारी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi जल्द ही Redmi K60 सीरीज को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते कंपनी ने आधिकारिक घोषणा में ऐलान किया है कि नई स्मार्टफोन सीरीज 27 दिसंबर को दस्तक देने वाली है। इसके अलावा वेबसाइट पर आगामी फोन का डिजाइन भी टीज किया गया है। अब कंपनी ने Redmi K60 के र वेरिएंट्स को अपने क्रिसमस पोस्ट में दिखाया है। आगामी स्मार्टफोन लैदर और ग्लास बैक डिजाइन के साथ कम से कम दो अलग-अलग कलर वेरिएंट्स में आएगा। Redmi ने Weibo पोस्ट पर Redmi K60 का ब्लू कलर वेरिएंट दिखाया, जिसके रियर में लैदर डिजाइन है। वहीं Redmi K60 Pro में 54 मेगापिक्सल का सोनी IMX800 कैमरा होगा।

Redmi ने चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर रेडमी के60 फोन का ब्लू कलर वेरिएंट रविवार को पोस्ट किया। इस पोस्ट में मैरी क्रिसमस विश किया गया और प्लेन लैदर और सनी ब्लू वेरिएंट टीज किया गया है। इसके अलावा पोस्ट में यह भी लिखा गया कि जो रेडमी को रिपोस्ट करेगा उसे फ्री गिफ्ट मिलेगा।

Redmi ने Redmi K60 का ग्लास बैक डिजाइन और कार्बन फाइबर टेक्स्चर के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट भी दिखाया। इसके साथ ही कंपनी की वेबसाइट पर आगमी फोन की लॉन्च तारीख का भी खुलासा हुआ। कंपनी ने बीते हफ्ते कंफर्म किया था कि Redmi K60 सीरीज 27 दिसंबर को डेब्यू करेगी। इस लाइनअप में Redmi K60 और Redmi K60 Pro के साथ Redmi K60E शामिल होगा।

रेडमी के60 सीरीज के बारे में कंपनी ने कुछ ही जानकारी का खुलासा किया है, लेकिन मार्केट में कई लीक्स के जरिए आगामी स्मार्टफोन्स का काफी हद तक पता चला है। Redmi ने Weibo पर कंफर्म किया था कि Redmi K60 Pro में सोनी IMX800 54 मेगापिक्सल कैमरा होगा जो कि OIS सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें शाओमी इमेजिंग ब्रेन 2.0 मिलेगा जो कि प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजिंग प्रदान करेगा।

Redmi K60 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसकी जानकारी कंपनी के टीजर इमेज से पता चली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें ओआईएस सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा। पुरानी लीक्स से यह भी पता चला है कि Redmi K60 में 6.67 इइंच की क्वाड HD+ डिस्प्ले मिलेगी जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। एक अन्य रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi K60 में Snapdragon 8+ Gen 1 मिल सकता है, Redmi K60 Pro Snapdragon 8 Gen 2 पर काम कर सकता है और Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 दिया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  2. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  3. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  4. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  5. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  7. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  8. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  9. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  10. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »