16GB रैम, 64MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ Redmi K60 Pro, Redmi K60, Redmi K60E फोन लॉन्च, जानें कीमत

Redmi K60 Pro की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 09:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K60 Pro की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है।
  • Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है।
  • Redmi K60 Pro में 6.7 इंच 2k रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है।

Xiaomi की ओर से Redmi K60 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है।

Xiaomi की ओर से Redmi K60 सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की नई फ्लैगशिप सीरीज में Redmi K60, Redmi K60 Pro, और Redmi K60E को पेश किया गया है। हालांकि, इसके ग्लोबल रिलीज के बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है। सीरीज के Redmi K60, Redmi K60 Pro फोन स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर से लैस हैं। जबकि Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 दिया गया है। फोन में 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें 2k रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इन सभी की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Redmi K60 Pro, Redmi K60, Redmi K60E की कीमत, उपलब्धता

Redmi K60 Pro इस लाइनअप में टॉप मॉडल है जिसे कंपनी 3299 युआन (लगभग 40 हजार रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। इस कीमत में इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। इसके 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 4599 युआन (लगभग 55 हजार रुपये) है। 

Redmi K60 की कीमत 2,499 युआन (लगभग 30,000 रुपये) से शुरू है जिसमें इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आता है। इसका 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 3599 युआन (लगभग 43,000 रुपये) में आता है। इन दोनों स्मार्टफोन की सेल चीन में 31 दिसंबर से शुरू है। 

Redmi K60E की कीमत 2,199 युआन (लगभग 26 हजार रुपये) से शुरू है। इसमें इसका 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। वहीं इसके 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 2799 युआन (लगभग 33 हजार रुपये) है। 
 

Redmi K60 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Redmi K60 Pro में 6.7 इंच 2k रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। यह एक एमोलेड स्क्रीन है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। साथ में HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है जिसके साथ 16 जीबी रैम और 512 जीबी तक यूएफएस स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX800 है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर भी है। यह 8k तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा यह डिवाइस कैरी करता है। 

Redmi K60 Pro की बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच की है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है जिसके साथ में 30W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। फोन में Wi-Fi 6, NFC और Bluetooth v5.3 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 ओेएस है। 
Advertisement
 

Redmi K60 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

फोन में लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस प्रो मॉडल के जैसे ही हैं। अंतर यहां पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से हो जाता है। साथ ही कैमरा में मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। यह 5,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, और 30W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
 

Redmi K60E के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा लेंस है जिसके साथ में OIS सपोर्ट भी दिया गया है। यह फोन भी 5,500mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3200 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीम
  2. 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 8, जानें कितना मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  2. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  3. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  5. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  6. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  8. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.