Redmi K30 Pro अगले साल मार्च में इस प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

रेडमी के30 प्रो स्मार्टफोन से संबंधित भी अब तक की लीक सामने आ चुके हैं लेकिन अब तक Redmi K30 Pro Launch Date को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2019 11:35 IST
ख़ास बातें
  • 5G सपोर्ट के साथ आ सकता है Redmi K30 Pro
  • डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है Redmi K30
  • 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ रेडमी के30 को उतारे जाने की उम्मीद

Redmi K30 Pro Launch Date: रेडमी के30 प्रो की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल जानकारी नहीं

Redmi K30 Pro: रेडमी के30 स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा वहीं, कंपनी के रेडमी के30 प्रो स्मार्टफोन से संबंधित भी अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं लेकिन अब तक Redmi K30 Pro Launch Date को लेकर कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि रेडमी के30 प्रो अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी के30 प्रो को अगले साल मार्च में उतारा जा सकता है। Redmi K30 Pro के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं जैसे कि रेडमी के30 प्रो स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और X55 5G मॉडम के साथ उतारे जाने की उम्मीद है।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्वीट किया है कि रेडमी के30 प्रो स्मार्टफोन मार्च 2020 में लॉन्च होगा। साथ ही इस बात का भी संकेत दिया है कि आगामी रेडमी फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही 5G सपोर्ट के लिए X55 मॉडम को भी इंटीग्रेट किया जा सकता है।
Advertisement

फिलहाल Redmi K30 Pro की सटीक लॉन्च तारीख को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं, रेडमी के30 प्रो से संबंधित अधिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। Redmi K20 Pro के अपग्रेड वर्जन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले, कम से कम 8 जीबी रैम, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर समेत अन्य हाई-एंड स्पेसिफिकेशन दिए जाने की उम्मीद है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि Redmi K30 स्मार्टफोन आज लॉन्च किया जाएगा, टीज़र से इस बात का संकेत मिलता है कि यह फोन डुअल होल-पंच डिस्प्ले के साथ उतारा जा सकता है, जिसमें स्क्रीन के दाहिनी तरफ कैमरा के लिए दो कटआउट नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

रेडमी के30 एंड्रॉयड 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर आधारित मीयूआई 11 के साथ उतारे जाने की उम्मीद है। इसके अलावा रेडमी के30 स्मार्टफोन 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 6.66 इंच फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.