Redmi K30 में हो सकता है 60 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा

Redmi K30 कंपनी की के-सीरीज का लेटेस्ट फोन होगा। इसके साथ Redmi K30 Pro को भी लॉन्च किया जा सकता है। XIaomi ने अभी सिर्फ लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है।

Redmi K30 में हो सकता है 60 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा

Redmi K30 डुअल मोड 5जी सपोर्ट से होगा लैस

ख़ास बातें
  • रेडमी के सीरीज का यह फोन भारत में भी हो सकता है लॉन्च
  • 4,500 एमएएच बैटरी और 27 वॉट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi K30
  • Redmi K30 में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होने की जानकारी
विज्ञापन
Redmi K30 को 10 दिसंबर को लॉन्च किया जा रहा है लेकिन इस फोन का प्रचार अभी से जोरों-शोरों पर है। बता दें कि रेडमी के30 के डिजाइन की झलक मिलने और फोन की डुअल मोड 5जी क्षमता के उजागर हो जाने के बाद Redmi ब्रांड के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस फोन के कैमरा को लेकर दिलचस्प जानकारी देने की खबर है। रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने कहा है कि इस फोन में ज़्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले इमेज सेंसर के साथ आने वाला पहला फोन होगा। हालांकि, विबिंग ने मेगापिक्सल काउंट और सेंसर की कंपनी को लेकर विस्तार से कुछ नहीं बताया है।

Redmi K30 फोन के बारे में विबिंग ने कहा कि इस फोन में दुनिया का पहला हाई रिजॉल्यूशन सेंसर होगा। हालांकि यह सेंसर सैमसंग का 108 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर नहीं हो सकता, क्योंकि यह पहले ही Mi Note 10 (Mi CC9 Pro) में इस्तेमाल हो चुका है। ऐसे में नए 60 मेगापिक्सल के सोनी आईएमएक्स686 सेंसर होने की संभावना बढ़ जाती है, जो अब तक व्यावसायिक तौर उपलब्ध किसी फोन का हिस्सा नहीं बना है।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy A50s पर 4,901 रुपये का डिस्काउंट, गैलेक्सी एस10 सीरीज के साथ 29,000 रुपये तक का फायदा

कयासों का बाज़ार पहले से रेडमी के30 में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होने के दावों को लेकर गर्म है। लेकिन यह रिजॉल्यूशन के मामले में Samsung के 64 मेगापिक्सल के सेंसर से थोड़ा कमतर है ,जिसे Realme XT में देखा गया है। इस महीने की शुरुआत में क्वालकॉम कैमरा लाइब्रेरी में “phoenix_imx686” नाम से एक फोन को लिस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि यह फोन रेडमी के30 ही है। जो इस ओर इशारा करता है कि फोन में 60 मेगापिक्सल का सोनी का आईएमएक्स686 सेंसर होगा।

खबर है कि रेडमी के30 के स्टैंडर्ड 4जी वेरिएंट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट, 6 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। Redmi K सीरीज का यह फोन 6.66 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा भी होगी। साथ ही इस फोन में 4500 एमएएच बैटरी और 27 वाट चार्जिंग की सुविधा रहेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Redmi K30, Redmi K30, Sony IMX686
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  4. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  6. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  7. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  8. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  10. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »