Redmi Go आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi Go स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। जानें लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 14:07 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन देख पाएंगे Redmi Go लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग
  • फिलिपिंस में Redmi Go को जनवरी 2019 को पेश किया गया था
  • स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस है रेडमी गो स्मार्टफोन

Redmi Go: रेडमी गो आज होगा भारत में लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Redmi Go स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। याद करा दें कि चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi से अलग हुए नए सब-ब्रांड Redmi ने जनवरी 2019 में नए Redmi Go स्मार्टफोन को पेश किया था और यह अब चुनिंदा देशों में बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। Redmi Go को आज नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। Redmi Go स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट 5 इंच की एचडी स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आता है।
 

Redmi Go लॉन्च लाइव स्ट्रीम

आज दोपहर 12 बजे रेडमी गो स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट शुरू होगा। बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग शाओमी इंडिया के यूट्यूब (YouTube) चैनल और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बनी माइक्रोसाइट पर होगी। माइक्रोसाइट पर गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) इन हिंदी लिखा नज़र आ रहा है।
Advertisement
 

Redmi Go की भारत में कीमत (उम्मीद)

Xiaomi लॉन्च इवेंट के दौरान ही भारत में रेडमी गो की कीमत से पर्दा उठाएगी। फिलिपिंस में Redmi Go की कीमत PHP 3,990 (लगभग  5,200 रुपये) है। भारत में Redmi Go स्मार्टफोन की कीमत 5,000 रुपये से कम हो सकती है। यह कंपनी के मौजूदा Redmi 6A स्मार्टफोन से सस्ता हो सकता है। भारत में रेडमी 6ए की कीमत 5,999 रुपये है।
 

Redmi Go स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी गो (Redmi Go) गूगल एंड्रॉयड गो प्रोग्राम पर आधारित है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। स्मार्टफोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी और 16 जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 3,000 एमएएच की है। लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी  सेंसर और एक्सेलेरोमीटर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Go फोन वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Well built and good-looking
  • Good battery life
  • Bad
  • Sub-par cameras
  • Limited RAM and storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.