Redmi A5 4G की कीमत का स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स के साथ खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi A5 4G बीते हफ्ते बांग्लादेश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया।

Redmi A5 4G की कीमत का स्पेसिफिकेशंस और रेंडर्स के साथ खुलासा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Redmi A5 4G

Redmi A5 4G में 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Redmi A5 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले होगी।
  • Redmi A5 4G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Redmi A5 4G में 5200mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
Redmi का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Redmi A5 4G बीते हफ्ते बांग्लादेश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया। अब ऐसा लग रहा है कि फोन यूरोप में भी दस्तक देने वाला है। एक टिपस्टर ने फोन के हाई क्वालिटी रेंडर्स लीक किए हैं, साथ ही यूरोप के मार्केट के लिए इसके पूरे स्पेसिफिकेशन और कीमत का भी खुलासा किया है। आइए Redmi A5 4G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi A5 4G Price


यूरोप में Redmi A5 4G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 149 (लगभग 13,835 रुपये) होने की उम्मीद है। हालांकि, बांग्लादेश में इसकी रिलीज को देखते हुए यूरोप और अन्य रीजन में इसकी घोषणा जल्द ही की जा सकती है, लेकिन उपलब्धता के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। 


Redmi A5 4G Specifications

टिपस्टर के अनुसार, Redmi A5 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच की LCD डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल और 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट प्रोसेसर होगा। यह फोन LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज से लैस होगा, जिसमें इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi A5 4G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। बैटरी की बात करें तो A5 4G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh की बैटरी होगी। यह फोन एंड्रॉयड 15 (Go Edition) पर काम करेगा जो कि एंड्रॉयड का लाइट वर्जन है। अन्य फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ब्लूटूथ 5.2, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »