Redmi A3x सस्ता स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Redmi A3x सस्ता स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है।
  • डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
  • फोन में 5000एमएएच बैटरी है।
विज्ञापन
Redmi A3x शाओमी की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो कि एक बजट स्मार्टफोन है। इसमें कंपनी ने Unisoc T603 प्रोसेसर दिया है। फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन का फ्रंट और बैक पैनल Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी से लैस है। फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में।   
 

Redmi A3x price

Redmi A3x फोन 3GB RAM + 64GB स्टोरेज कंफिग्रेशन में आता है। फोन की कीमत 18,999 PKR (लगभग 5,500 रुपये) है। फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाला है। साथ ही कंपनी इसे UAE जैसे मार्केट्स में भी लेकर आने वाली है। यह ऑरोरा ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक, और मूनलाइट व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
 

Redmi A3x Specifications

Redmi A3x में 6.71 इंच का IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें डीसी डिमिंग तकनीक का इस्तेमाल भी किया गया है जिससे कि डिस्प्ले के कारण आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। फोन के फ्रंट और बैक पैनल को Corning Gorilla Glass 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। डिवाइस में Unisoc T603 प्रोसेसर लगा है। फोन में 3 जीबी रैम दी गई है। स्टोरेज स्पेस 64 जीबी का है। स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से यह 1TB तक एक्सपेंड की जा सकती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। यह डुअल AI कैमरा सेटअप में आता है। सेकंडरी लेंस भी इसके साथ दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। फोन में 5000एमएएच बैटरी है, जिसके साथ 15W चार्जर दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। साथ ही 3.5mm ऑडियो जैक भी इसमें दिया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »