Redmi A3 Pro होगा सस्ता, दमदार स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले यहां आया नजर

Redmi A3 Pro कंपनी की इस सीरीज में एक बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है।

Redmi A3 Pro होगा सस्ता, दमदार स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले यहां आया नजर

Redmi A3 Pro से पहले कंपनी सीरीज में Redmi A3x (फोटो में) को लॉन्च कर चुकी है।

ख़ास बातें
  • फोन 2409BRN2CG मॉडल नम्बर के साथ स्पॉट किया गया है।
  • फोन का कोडनेम pond बताया गया है।
  • फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Redmi A3 सीरीज में कंपनी अफॉर्डेबल स्मार्टफोन पेश करती आई है। अब इसी सीरीज में एक और मॉडल लॉन्च करने की तैयारी शाओमी की ओर से है। यह नया मॉडल Redmi A3 Pro होगा जिसे ऑपरेटिंग सिस्टम कोड में स्पॉट किया गया है। Redmi A3 Pro ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि यह फोन कंपनी यूजर्स को प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरियंस देने के मकसद से उतार सकती है। यह सीरीज के अन्य मॉडल्स से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Redmi A3 Pro स्मार्टफोन कंपनी की A सीरीज में अगली पेशकश के रूप में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को HyperOS Code में स्पॉट किया गया है। शाओमी टाइम की रिपोर्ट के अनुसार, यह अपकमिंग फोन 2409BRN2CG मॉडल नम्बर के साथ स्पॉट किया गया है। पब्लिकेशन के अनुसार, फोन Redmi A सीरीज के अन्य मॉडल्स से काफी अलग होगा। सीरीज में कंपनी मीडियाटेक के एंट्री लेवल प्रोसेसर इस्तेमाल करती आई है। लेकिन इस अपकमिंग स्मार्टफोन में मिडरेंज प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। 

Redmi A3 Pro कंपनी की इस सीरीज में एक बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। इसलिए बजट स्मार्टफोन सेग्मेंट में यह कंपीटिशन को कई गुना बढ़ा सकता है। फोन का कोडनेम pond बताया गया है। फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिल सकता है। यह Redmi 14C जैसे फीचर्स के साथ आ सकता है लेकिन उससे कम दाम में। यानी कम प्राइस में बेहतर स्पेसिफिकेशंस कंपनी पेश कर सकती है। 

Redmi A3 Pro की कीमत की बात करें तो यह 130 डॉलर (लगभग 10,900 रुपये) के आसपास हो सकती है। Redmi 14C के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो कि एक  IPS LCD पैनल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन मीडियाटेक के Helio G81 चिपसेट से लैस है। जिसे 8 जीबी तक रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। इसमें रियर साइड में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 5160mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 18W चार्जिंग फीचर कंपनी ने दिया है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.88 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी81
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Unspecified
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  8. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  9. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »