Redmi A2, Redmi A2+ का भारत में लॉन्च, 5,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

Xiaomi के सब-ब्रांड के इन स्मार्टफोन्स को Amazon, Mi.com, Mi Home stores और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा

Redmi A2, Redmi A2+ का भारत में लॉन्च, 5,999 रुपये का शुरुआती प्राइस

इन स्मार्टफोन्स को ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा

ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में AI के सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट है
  • इनके साथ दो वर्ष की वारंटी भी दी जा रही है
  • Redmi A2+ में सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने शुक्रवार को भारत में Redmi A2 and Redmi A2+ स्मार्टफोन लॉन्च किए। इन अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स में 5,000 mAh की बैटरी है। इनकी बिक्री 23 मई से शुरू होगी। Xiaomi के सब-ब्रांड के इन  स्मार्टफोन्स को Amazon, Mi.com, Mi Home stores और Xiaomi के रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। 

Redmi A2 के 2 GB के RAM और 32 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 5,999 रुपये है। इसके अलावा 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट का 6,499 रुपये और 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का 7,499 रुपये रखा गया है। कंपनी ने  Redmi A2+ के एकमात्र 4GB RAM + 64GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये तय किया है। इन स्मार्टफोन्स को ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा। Redmi ने  ICICI बैंक के कार्ड्स के इस्तेमाल से इन हैंडसेट्स को खरीदने पर 500 रुपये के कैशबैक की पेशकश की है। इनके साथ दो वर्ष की वारंटी भी दी जा रही है। 

Redmi A2, Redmi A2+ के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाले ये स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 13 पर चलते हैं। इनमें 6.52 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Helio G36 SoC और 4 GB तक का RAM दिया गया है। वर्चुअल RAM के साथ उपलब्ध मेमोरी को 7 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इनमें AI के सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इमसें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक QVGA कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैप के लिए फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 64 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi, ब्लूटूथ और 3.5 mm हेडफोन जैक मिलता है। 

Redmi A2+ में सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। इन स्मार्टफोन्स की 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसम महीने की शुरुआत में कंपनी ने Redmi Note 12S को तीन कलर वेरिएंट- आइस ब्लू, पर्ल ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक में लॉन्च किया था। इसे केवल पोलैंड में उपलब्ध कराया गया है और यह दो स्टोरेज वेरिएंट- 6GB+128GB और 8GB+256GB में है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Resolution, Battery, Market, Sensor, Redmi, Launch, Wi Fi, Xiaomi, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »